Kartik Aaryan फिल्म Satyaprem Ki Katha के सेट पर इस सीन के दौरान हुए भावुक

बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग में व्यस्त है

Kartik Aaryan Satyaprem Ki Katha: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक इन दिनों अपनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग में व्यस्त है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वे एक सीन को पर्फोम करते हुए इमोशनल हो गए हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने इस इमोशनल होने के अनुभव को अपने फैंस के साथ साझा किया है। 

कार्तिक आर्यन ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’कुछ दिन जब आप कोई सीन शूट करते हैं और वह आपके साथ रहता है…  

शूटिंग के दौरान दिल दहला देने वाला दिन#सत्यप्रेमकीकथा।’’ कार्तिक द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में अभिनेता काफी संवेदनशील लग रहे हैं। अभिनेता द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को देखकर लगता है कि उन्होंने कोई सच में काफी इमोशनल सीन को पर्फोम किया है। 

कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी  प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कार्तिक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’यह निश्चित रूप से एक ऐसा सीन है जो हम सभी को रुला देगा।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आपके ह्रदय की पवित्रता आपकी मुस्कान की ईमानदारी में दिखाई देती है।’’ इसके अलावा एक फैन ने कार्तिक की इस फिल्म को देखने के उत्साह के बारे में कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सत्यप्रेम की कथा का इंतजार नहीं कर सकता फिल्म 29 जून को आएगी मैं इस फिल्म को देखूंगा इस फिल्म के हीरों कार्तिक आर्यन सर हैं।’’

 बता दें कि, कार्तिक आर्यन की फिल्म’ सत्यप्रेम की कथा’ को निर्देशक समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आयेंगी। यह कियारा आडवाणी की कार्तिक आर्यन के साथ दूसरी फिल्म हैं, इससे पहले उन्होंने कार्तिक के साथ भुल भुलैया (2022) की थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन सत्यप्रकाश अग्रवाल उर्फ सत्तू नाम के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। उनका यह किरदार बहुत ही मिडिल क्लास दिखाया जायेगा।

फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक का नाम सत्यप्रकाश अग्रवाल धर्मेन्द्र की फिल्म ‘सत्यकाम’ (1969) को ट्रिब्यूट देने के लिए रखा गया है। फिल्म ‘सत्यकाम’ में धर्मेन्द्र के किरदार का नाम  सत्यप्रिय था। फिल्म ‘सत्यकाम’ का किरदार ‘सत्यप्रेम की कथा’ के किरदार से काफी मिलता-जुलता है, इसलिए इस फिल्म में कार्तिक का नाम सत्यप्रकाश रखा गया है। कार्तिक की यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: TV की संस्कारी बहू Shraddha Arya ने Maldives में दिए किलर पोज, हुई ट्रोल्स का शिकार

Latest Posts

spot_img

you may like