Dancing Dad से Salman Khan हुए बाहर अब इस एक्टर के साथ बनेगी यह फिल्म 

Salman Khan Dancing Dad: निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म ‘डांसिंग डैड’ जिसकी घोषणा साल 2017 में की गई थी। इस फिल्म की घोषणा सलमान खान ने रेमो डिसूजा के साथ की थी। इस फिल्म में सलमान खान को मुख्य किरदार निभाना था। लेकिन अब सूत्रों की ओर से खबर आ रही है कि सलमान खान इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। 

सलमान अब रेमो डिसूजा की फिल्म ‘डांसिंग डैड’ नहीं करेंगे। इस बात अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं कि क्यों सलमान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। बहरहाल अब इस फिल्म के लिए निर्देशक रेमो डिसूजा ने फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेता अभिषेक बच्चन को अप्रोच किया है। अभिषेक ने इस फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि निर्देशक रेमो डिसूजा और न ही अभिनेता अभिषेक बच्चन ने दी हैं। लेकिन यह बात पक्की है कि सलमान ने इस फिल्म को छोड़ दिया है।

बता दें कि, फिल्म ‘डांसिंग डैड’ में एक बाप और बेटी की कहानी को दिखाया जायेगा। इस फिल्म की कहानी में दिखाया जायेगा कि  एक बाप अपनी बेटी के डांसर बनने के सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह एक इमोशनल डांस-ड्रामा फिल्म है। अगर एक बार अभिषेक बच्चन इस फिल्म को करने के लिए आधिकारिक पुष्टि कर दें, तो जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जायेगी।

इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने मार्च से ही शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग को इसी साल जून के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। फिल्म को इसी साल रिलीज भी किया जा सकता है। इस फिल्म में अभिषेक एक बाप का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में दो एक्ट्रेस की होने की उम्मीद है। फिल्म में एक एक्ट्रेस अभिषेक बच्चन की पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। वहीं दूसरी एक्ट्रेस फिल्म में डांस ट्रेनर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। 

अभिषेक बच्चन को पहली बार एक इमोशनल डांस-ड्रामा फिल्म में देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। वर्कफ्रंट की बात करे तो अभिषेक आखिरी बार फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आए थे। वे ‘डांसिंग डैड’ के अलावा ‘हाउसफुल 5’ और ‘भोला’ जैसी फिल्मों में नजर आयेंगे।  

ये भी पढ़ें: Ananya Pandey ने पूरी की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग, निर्देशक के लिए लिखा Emotional Post

Latest Posts

spot_img

you may like