जानिए जब Govinda ने लिखे थे Anil Kapoor के लिए डायलॉग

Govinda-Anil Kapoor: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर गोविंदा जोकि अपनी अच्छी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन डांस के लिए जानें जाते हैं। उन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। उनकी ये सुपरहिट फिल्में ज्यादातर कॉमेडी फिल्में थीं। इन कॉमेडी फिल्मों में गोविंदा की पंचलाइन दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती थीं। लेकिन क्या आपको पता है कि गोविंदा इन पंचलाइंस को खुद लिखा करते थे।

अगर आपने गोविंदा की फिल्में देखीं होंगी तो आपको पता चलेगा कि वे फिल्मों में अजीब प्रकार डायलॉग बोलते हैं, जोकि एक राइटर द्वारा नहीं लिखे जा सकते हैं। गोविंदा इन डायलॉग को खुद लिखा करते थे।बहरहाल गोविंदा एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्म के दूसरे एक्टर्स के लिए भी डायलॉग लिख दिया कर देते थे। गोविंदा ने उनके साथ एक फिल्म में काम कर रहे अनिल कपूर के लिए भी डायलॉग लिखे थे। इस बात की जानकारी हाल ही में अनिल कपूर ने एक मीडिया को इंटरव्यू देते हुए दी।

अनिल ने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया कि गोविंदा एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्म में खुद के डायलॉग ला देते हैं। गोविंदा अपनी में फिल्म खुद के डायलॉग लिख लिया करते थे। अनिल ने गोविंदा के साथ अपनी साल 1997 में आई एक फिल्म दीवाना मस्ताना का उदाहरण देते हुए बताया कि गोविंदा ने इस फिल्म में कई पंचलाइन वाले डायलॉग अपने आप लिखे थे।

अनिल ने बताया, जब मैंने गोविंदा के ये डायलॉग फिल्म के शूटिंग के दौरान सुने तो मैं थोड़ा नर्वस हो गया और मैने गोविंदा से जाकर कहा कि भाई थोड़े मेरे लिए भी पंचलाइन वाले डायलॉग लिख दो। इसके बाद गोविंदा ने मेरे लिए भी इस फिल्म के लिए काफी मजेदार डायलॉग लिखकर दिए थे। इन डायलॉग का हमने फिल्म में इस्तेमाल भी किया, जिससे फिल्म के सीन काफी मजेदार बन गए थे।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में यौन शोषण पर बोली Nargis Fakhri, कहा- मेरी मेंटल और फिजिकल हेल्थ…

Latest Posts

spot_img

you may like