Anand Mahindra ने SRK की फिल्म Pathaan पर बोली यह बात

Anand Mahindra SRK Pathaan: व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा जोकि सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं, उन्होंने ने शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को लेकर एक बड़ी बात बोली है। उन्होंने ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट कर शाहरुख के स्टाडरम पर कमेंट किया है।

आनंद महिन्द्रा ने बीते बृहस्पतिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’यह एक वैश्विक साइट है। यदि आप भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर के साक्ष्य की तलाश कर रहे हैं, तो आगे नहीं देखें। हां, हां, मुझे पता है कि यह भारतीयों और डायस्पोरा की विशाल संख्या है जो इसे प्रभावित करती है लेकिन एशियाई/यूरोपीय प्रशंसकों की संख्या को कम मत समझो। ब्राबो शाहरुख।’’

आनंद महिन्द्रा ने इस ट्वीट को करते हुए वेबासाइट वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की एक लिस्ट को साझा किया है। इस लिस्ट में आखिरी हफ्ते में विकीपीडिया पर किसी टॉपिक पर सबसे ज्यादा किसे पढ़ा गया है, उसके बारे में दिया गया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला टॉपिक शाहरुख की फिल्म पठान के बारे में है। इस लिस्ट में पठान टॉप-10 में पहले स्थान पर है। पठान के बाद में  द लास्ट ऑफ अस (टीवी सीरीज), चैटजीपीटी, गणतंत्र दिवस और अवतार:द वे ऑफ वॉटर टॉप-10 में शामिल है। 

बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पिछले महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अबतक 700 करोड़ रुपए से अधिक रुपए कमा लिए हैं। इसके बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी टिकी हुई है। शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को रिलीज होने से पहले काफी विरोध झेलना पड़ा था। इस फिल्म के सॉन्ग बेशर्म रंग को लेकर देशभर में काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था।

इतना सारा विरोध झेलने के बावजूद भी शाहरुख की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई है। शाहरुख ने चार साल बाद जाकर इस फिल्म से सफलता चखी है। बता दें कि, आनंद महिन्द्रा के अलावा शाहरुख की फिल्म पठान की तारीफ तृणमूल कांग्रेस के सांसद  डेरेक ओ ब्रायन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।  

वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहरुख एक एक्शन फिल्म ‘जवान’ और सोशल ड्रामा फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan के साथ फैन की ऐसी हरकत कि चौंक गई एक्ट्रेस, देखें वायरल वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like