Sidharth-Kiara Wedding: आज होगी मेहंदी और संगीत सेरेमनी, शादी में शामिल होंगे Salman Khan

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने-अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे। आज से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि आज कियारा सिद्धार्थ के नाम पर मेहंदी लगवाएगी और आज संगीत सेरेमनी भी होगी

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड का एक और पावर कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के शादी में कुछ वक्त ही बचा है। फैंस इनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। कियारा शनिवार को अपने वेडिंग वेन्यू ‘सूर्यगढ़ पैलेस’ पहुंच चुकी है। वहीं, शनिवार देर रात सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंच गए है। एक्टर अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंच गए है। आज से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में आज से शुरू हो जाएंगी। आज मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा राजस्थान पहुंच चुकी है। वीना एक यूनिक डिजाइन के साथ कियारा के हाथों पर सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगाने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इनकी शादी में सलमान खान भी शामिल होने वाले है। बताया जा रहा है कि सलमान खान सिद्धार्थ और कियारा के काफी करीब है। इस वजह से सलमान खान शादी में शामिल होने वाले है। माना जा रहा है कि सलमान आज रात या सोमवार सुबह तक जैसलमेर पहुंच जाएंगे।

मेहंदी की रस्म कब शुरू होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये समारोह दोपहर को शुरू होगी। करण जौहर, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के लिए रवाना हो चुके है। इन सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सिद्धार्थ कियारा की शादी में रोहित शेट्टी, वरुण धवन और कियारा की स्कूल फ्रेंड ईशा अंबानी भी शामिल हो सकती है। शादी वेन्यू सूर्यगढ़ पैलेस को शाही अंदाज में सजाया गया है। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा है। कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का प्लान भी किया है। ताकि आप बॉलीवुड सेलेब्स और अपने दोस्तों को शामिल कर सकें। सूर्यगढ़ पैलेस और वेडिंग वेन्यू पर ‘नो फोन पॉलिसी’ रखी गई है। साथ ही मेहमानों की सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए गए है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में राजस्थानी झलक देखने को मिलेगी।

सिद्धार्थ की मां जब जैसलमेर पहुंचीं तो पैपराजी ने उनसे कियारा आडवाणी के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि वह कियारा को अपनी बहू के रूप में पाकर बहुत खुश है और शादी के लिए बहुत उत्साहित है। वहीं सिद्धार्थ के बड़े भाई ने भी कहा कि वो शादी के लिए काफी एक्साइटेड है।

ये भी पढ़े: बेटी Devi के साथ खेलती नजर आई Bipasha Basu, शेयर किया फोटो

Latest Posts

spot_img

you may like