Bigg Boss 16: टिकट टू फिनाले की रेस शुरू, यह कंटेस्टेंट बना घर का नया किंग

रैपर एमसी स्टेन लगातार दूसरी किंग ऑफ द वीक बने है। पिछले हफ्ते भी एमसी स्टेन किंग ऑफ द वीक बने थे। अब्दु अब शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अभी भी प्रशंसकों के पसंदीदा बने हुए हैं

Bigg Boss 16 King Of The Week: बिग बॉस 16 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस रियलिटी शो में दर्शकों को हर हफ्ते कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। यह शो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। घर में बदलते रिश्ते और झगड़े दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में तीन कंटेस्टेंट एक साथ घर से बेघर हुए हैं। श्रीजिता डे एलिमिनेशन से बाहर हो गई हैं। जबकि अब्दु रोजिक और साजिद खान अपने वर्क कमिटमेंट के चलते घर से हुए है। इसके बाद अब जल्द ही शो के पांच फाइनलिस्ट मिलने वाली है। इसी के साथ एमसी स्टेन दूसरी बार घर के किंग बने हैं।

इस हफ्ते सभी को मात देकर रैपर एमसी स्टेन लगातार दूसरी बार बिग बॉस के किंग बने हैं। पिछले हफ्ते भी एमसी स्टेन किंग ऑफ द वीक बने थे। अब्दु अब शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अभी भी प्रशंसकों के पसंदीदा बने हुए हैं। अब्दु बिग बॉस एंटरटेनर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि प्रियंका तीसरे, शिव ठाकरे चौथे और टीना दत्त पांचवें स्थान पर हैं। एंटरटेनर्स की लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी और टीना का जादू पहले नंबर पर आने का काम नहीं कर सका।

बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट सोशल मीडिया से दूर हैं। लेकिन उन्हें सोशल मीडिया ट्रेंडिंग की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें बताया गया है कि फैंस उन पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बॉस में कंटेस्टेंट के बीच दो खिताब के लिए मुकाबला होता है। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं वह किंग होता है और जो खिलाड़ी दूसरे नंबर पर आता है वह एंटरटेनर ऑफ द वीक बन जाता है।

बता दें कि सलमान खान अब बिग बॉस 16 को होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह शो को फराह खान होस्ट करने वाली हैं। पहले बताया जा रहा था कि सलमान की जगह करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। लेकिन अब इसे फराह खान होस्ट करेंगी। अब शो में काफी रोमांच देखने को मिलेगा। क्योंकि शो को अपने टॉप 9 मिल चुके हैं और अब इसी के साथ टिकट टू फिनाले की जंग शुरू हो गई है। टिकट टू फिनाले की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से होने वाली है। खेल में अब दर्शकों के लिए और अधिक मज़ा होगा। टिकट टू फिनाले की वजह से घर का खेल बदलता रहेगा।

ये भी पढ़े : Big Boss 16: घर से बाहर आते ही Abdu ने Sajid Khan के खिलाफ कहीं ये बात

Latest Posts

spot_img

you may like