Big Boss 16: घर से बाहर आते ही Abdu ने Sajid Khan के खिलाफ कहीं ये बात

बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक को खूब प्यार मिला। भारत की जनता ने भी उन्हें खूब प्यार दिया। उन्होंने शो में कई अच्छे दोस्त बनाए हैं। जिनमें से एक साजदी खान भी हैं

Big Boss 16 Abdu Rozik-Sajid Khan: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) घर से बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पूरा करना है। इसलिए वह शो छोड़कर बाहर आ गए हैं। शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद अब्दु ने एक इंटरव्यू में साजिद खान के बारे में बात की है। शो में अब्दु और साजिद की खूब जमी थी। फराह खान जब घर में गईं तो उन्होंने अब्दु को भी भाई बना लिया था। अब अब्दु ने कहा है कि उनका साजिद खान पर से विश्वास उठ गया है। साजिद खान भी घर बाहर आ गए है।

बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक को खूब प्यार मिला। इसके साथ ही भारत की जनता ने भी खूब प्यार दिया। उन्होंने शो में कई अच्छे दोस्त बनाए हैं। जिनमें से एक साजदी खान भी हैं। अब शो के आने के बाद अब्दु ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका साजिद पर से भरोसा उठ गया। उस घटना के बारे में बात करते हुए अब्दु ने बताया कि साजिद की इस हरकत की वजह से उसका उस पर से भरोसा उठ गया था। निमृत के बर्थडे पर अब्दु उन्हें अलग अंदाज में विश करना चाहते थे चाहते थे। इसलिए उन्होंने साजिद को अपनी पीठ पर निमृत लिखने को कहा। लेकिन साजिद ने लिखा था आई लव टट्टी।

इस शो को पूरी दुनिया देख रही थी। मेरे माता-पिता देख रहे थे। मुझे लगा कि साजिद भाई जो कुछ कहेंगे वही लिखेंगे। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बता दें कि इस घटना पर सलमान खान ने साजिद खान की जमकर क्लास लगाई थी। इस घटना पर अब्दु ने आगे कहा कि उन्होंने मेरा भरोसा तोड़ा। उसके बाद मैंने उस पर ज्यादा भरोसा नहीं किया। उसके बाद मैं बहुत दुखी हो गया। आपके सबसे अच्छे दोस्त द्वारा आपकी पीठ में छुरा घोंपने और आपका मज़ाक उड़ाने से बुरा कुछ नहीं है।

इस वीकेंड के वार में साजिद खान घर से बाहर हो गए हैं। साजिद ने घर बाहर जाते हुए हाथ जोड़कर कहा जो मेरे किसी से भी झगडे हो, हाथ जोर से माफ़ी मांगता हूँ। लेकिन आप लोगों ने बहुत सपोर्ट किया है। साजिद के घर से निकलते वक्त निमृत कैर, शिव ठाकरे समेत परिवार के कई सदस्य रोते हुए नजर आए।

ये भी पढ़े: Rakhi Sawant का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, कहा – आदिल ने तो मेरे साथ कसमे खायी है

ताज़ा ख़बरें