Pathaan Trailer Out: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, Pathaan का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

शाहरुख खान ने पठान का ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन दिया, 'मेहमान नवाजी के लिए पठान आ रहा है और पठाखे भी ला रहा है! पठान ट्रेलर आउट नाउ। लिंक बायो में है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी

Pathaan Trailer Out: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज होते ही काफी विवादों में रहा था। कई विवादों में फंसने के बाद भी फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही पठान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

ट्रेलर में शाहरुख खान नए अवतार और नए लुक में नजर आ रहे हैं। पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। जॉन एक आतंकवादी है जो भारत में एक बड़े हमले की योजना बनाता है। उन्हें रोकने के लिए पठान की जरूरत है। इसके बाद शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होती है। शाहरुख को दीपिका पादुकोण का सपोर्ट है। शाहरुख एक फौजी के रोल में नजर आने वाले हैं।

शाहरुख खान ने इससे पहले पोस्टर शेयर कर ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी थी। आज भी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया, ‘मेहमान नवाजी के लिए पठान आ रहा है और पठाखे भी ला रहा है! पठान ट्रेलर आउट नाउ। लिंक बायो में है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और इसके बाद अभिनेता ने ब्रेक ले लिया। इसके बाद अभिनेता वापसी करना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वापसी में देरी हुई।

ये भी पढ़े : शूटिंग के दौरान घायल हुए Kartik Aaryan, Shehzada के सेट पर लगी चोट

Latest Posts

spot_img

you may like