Bhojpuri Movie Shankar : यश कुमार और निधि झा की रोमैंटिक जोड़ी ने अपने मजेदार गाने ‘ससुरारी के धन’ से मचाया धमाल

भोजपुरी फिल्मो के मल्टीटैलेंटेड एक्टर यश कुमार और निधि झा की फिल्म 'शंकर' का नया गाना 'ससुरारी के धन' रिलीज़ किया गया है

Yash Kumar-Nidhi Jha New Movie Song: भोजपुरी सिनेमा के दो पॉपुलर स्टार्स यश कुमार और निधि झा की बेमिसाल अदाकारी से सजी भोजपुरी फिल्म “शंकर” का धमाकेदार सांग “ससुरारी के धन” म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

यश एंड राज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत एवं लयराना मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के इस जबरदस्त गाने में एक्शन स्टार यश कुमार और करोड़ों दिलों की धड़कन सिनेतारिका निधि झा एक साथ अलग ही अवतार में दिख रहे हैं। गाने में यश कुमार और निधि झा का रोमांटिक अंदाज दर्शनीय है।


इस गाने को आकाश मिश्रा और अल्का झा ने गाया है। संगीतकार ओम झा और गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। गाने में यश कुमार और निधि झा के केमिस्ट्री कमाल कर रही है। दोनों का डांस देखने लायक है।

आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जारी यश कुमार स्टारर भोजपुरी फिल्म शंकर का ट्रेलर भी लोग खूब देख रहे है यह फिल्म रोमांच, रोमांस, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल मनोरजंन करने वाली है।

फिल्म के निर्माता राकेश सिंह, यश राज शर्मा हैं। निर्देशक सूरज कुमार गिरी हैं। को-प्रोड्यूसर मधु सिंह हैं। लेखक साजिद मलिक व शमशेर सेन हैं। संगीतकार ओम झा , एस कुमार हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, अजीत मंडल, सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं।

ये भी पढ़े: Ritesh Pandey New Song: रितेश पांडे के खूबसूरत वीडियो सॉन्ग ‘ब्यूटीफुल दुल्हनिया’ को मिल रहे बम्पर व्यूज

Latest Posts

spot_img

you may like