Deepak Dildar Bhojpuri Film: नेपाल में हो रही है दीपक दिलदार की फ़िल्म ‘दीवाना मैं दीवाना” की शूटिंग

Deepak Dildar Bhojpuri Film: अपनी गायकी और अभिनय से एक अलग पहचान बना चुके अभिनेता दीपक दिलदार (Deepak Dildar) आज किसी परिचय के मोहताज नही है । आज कल दीपक दिलदार निर्मल आर्ट इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘दीवाना मैं दीवाना’ की शूटिंग जनकपुर नेपाल में कर रहे है।

निर्देशक अमित श्रीवास्तव के साथ पहलीबार काम कर रहें दीपक बेहद खुश हैं और कहा की यह फिल्म ‘दीवाना मैं दीवाना” (Deewana Main Deewana) दर्शकों को खूब पसंद आएगी क्यों की हम और फिल्म के यूनिट बहुत मेहनत कर रहें है । भगवान राम की ससुराल के रूप में विख्यात सहर जनकपुर नेपाल में इस फिल्म की शूटिंग लगभग एक हप्ते से चल रही है।

आपको बता दें कि इस फ़िल्म के निर्माता रजनी श्रीवास्तव और निर्देशक अमित श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म के लेखक रामचंद्र सिंह है ! फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक है ! दीपक दिलदार की कई फिल्मे बनकर तैयार है जो बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी !

ये भी पढ़ें: Bhojpuri New Film: खेसारी लाल यादव के बाद एक्टर विनोद यादव के साथ रोमांस करेगी सुदीक्षा झा, ‘बल और बलिदान’ मुहूर्त कर शूटिंग शुरू

Latest Posts

spot_img

you may like