Antim: The Final Truth: फिल्म अंतिम के सेट पर सलमान खान ने पकड़ लिया था आयुष शर्मा का कॉलर

Aayush Sharma’s Reaction: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim: The Final Truth) में दोनों एक दूसरे से भिड़ते नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में एक तरफ जहां सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं वहीं आयुष शर्मा गैंग्स्टर के किरदार में दिखाई देंगे।

आपको बता दे अपनी फिल्म के एक सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए आयुष शर्मा ने बताया कैसे सलमान खान ने एक सीन के दौरान जब उनका कॉलर पकड़ा तो उनका रिएक्शन क्या था? इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए आयुष शर्मा ने कहा, “सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हमें (आयुष शर्मा और सलमान खान) को एक दूसरे के सामने खड़ा किया गया। हम नॉर्मल थे एक दूसरे से बाते कर रहे थे। हमें बताया नहीं गया कि हमें क्या करना है। मुझे ये नहीं पता था सलमान सर क्या करने वाले हैं? जब उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ा तो मुझे हंसी आ गई। उनके ऐसा करने से मुझे हंसी इस बात के लिए आई कि मेरे कैरेक्टर ‘राहुलिया’ को पता था कि पुलिसवाले को कॉलर पकड़ने के अलावा और कोई ऑप्शन ही नहीं है।”

ये भी पढ़ें: Sooryavanshi: रोहित शेट्टी हुऐ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रोल, पाकिस्तान ने फिल्म सूर्यवंशी को बनाया निशाना

Latest Posts

spot_img

you may like