Sooryavanshi: रोहित शेट्टी हुऐ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रोल, पाकिस्तान ने फिल्म सूर्यवंशी को बनाया निशाना

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी जब से रिलीज हुई है, तब से देश भर में उन्हें इस्लामोफोबिक बताया जा रहा था और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रोल किया जारहा है।

Sooryavanshi Controversy: बॉलीवुड के एक्शन कॉमेडी किंग रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फिर हो रहे हैं ट्रोल। इस बार रोहित शेट्टी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रोल किया जा रहा है। और रोहित शेट्टी के साथ उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) को भी टारगेट किया जा रहा है। दरअसल आज से कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी पर इल्जाम लगाया गया कि वह इस्लामोफोबिक (Islamophobic) है। और अपनी फिल्म सूर्यवंशी के जरिए वह इस्लामोफोबिया (Islamophobia) फैला रहे हैं। जिसके बाद रोहित शेट्टी ने एक बयान देकर इस मुद्दे को समाप्त कर दिया था। लेकिन अब पाकिस्तान (Pakistan) के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी (Dr. Arif Alvi ) ने ट्वीट करके रोहित शेट्टी और उनकी फिल्म पर निशाना साधा। इतना ही नहीं पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश अभिनेता रिज अहमद (Riz Ahmed) ने भी रोहित शेट्टी की फिल्म का मजाक उड़ाया। 

जब से रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई है, तभी से रोहित शेट्टी पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने इस्लामोफोबिया को प्रमोट किया है। जिसके बाद रोहित शेट्टी ने एक बयान देकर इस पूरे मुद्दे को खत्म करने की कोशिश की थी। रोहित शेट्टी ने कहा था कि उनकी पहली 3 फिल्म सिंबा (Simmba), सिंघम (Singham), और सिंघम रिटर्ंस (Singham Returns) में हिंदू विलन थे। तब तो उनकी फिल्म्स को लेकर किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी। तो अब यह विरोध कैसा? जिसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर तो यह मुद्दा खत्म हो गया, पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहित शेट्टी और उनकी फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 

यह भी पढ़े: #KartikPurnima Trending: कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों ने #KartikPurnima का त्योहार उन्हें किया डेडिकेट; सोशल मीडिया पर #KartikPurnima कर रहा है ट्रेंड!

ताज़ा ख़बरें