Sidharth Shukla के मौत की खबर से फैन को लगा बड़ा सदमा, कोमा में जाने की वजह से अस्पताल में हुई भर्ती

Sidharth Shukla’s Fan Slips Into Coma: बिगबॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत गुरुवार के दिन हार्ट अटैक से हुई है। एक्टर के मौत की खबर से पूरा देश इस समय सदमे में है। सिद्धार्थ के परिवार से लेकर दोस्त और फैन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा शुक्रवार के दिन हुई जिसमें टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारें शामिल हुए। जिसमे आसिम रियाज (Asim Riaz), पारस छाबड़ा (Paras Chhabra), रश्मि देसाई (Rashami Desai) से लेकर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) तक शामिल हुए।

वहीं, उनकी खास दोस्त शहनाज गिल और मां रीता शुक्ला का हाल देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सिद्धार्थ (Sidharth Shukla Funeral) के निधन से उनके फैन निराश हैं। सिद्धार्थ का जाना हर किसीके के लिए एक बड़े झटके जैसा है। लेकिन, उनकी एक ऐसी भी फैन है, जिसे अब दुआओं की जरूरत है। सिद्धार्थ के मौत की खबर सुनते ही उनकी एक फैन कोमा में चले गई है और इस वक्त अस्पताल में हैं।

विरल भयानी के शेयर किए पोस्ट में लिखा है- ‘सिद्धार्थ शुक्ला की एक फैन उनके निधन की खबर सुनकर आंशिक कोमा में चली गई। हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि इस कठिन समय में सभी #sidnaaz फैंस मजबूत होंगे.’

ये भी पढ़े: Sidharth Shukla की अंतिम यात्रा, मां को रोता देख नम हुई सबकी आंखे

दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनकर उनकी एक फैन को ऐसा सदमा लगा कि वह, कोमा में चली गई है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने इस घटना की जानकारी शेयर की है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ डॉक्टर जयेश ठाकर नाम के एक यूजर का पोस्ट है। इस पोस्ट में लिखा है- ‘दोस्तो, अपने परिवार या दोस्तों से बात करें। अकेले ना रहें। हाल ही में सिडनाज की एक फैन बाथरूम में बेहोश पाई गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कृपया अपना ख्याल रखें। उसके लिए प्रार्थना करें।

Sidharth Shukla's Fan Slips Into Coma

मिल रही जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह तीन बजे सिद्धार्थ उठे थे। एक्टर ने अपनी मां को सीने में दर्द की शिकायत बताई। जिसके बाद मां ने पानी दिया और उन्हें सोने के लिए कहा। अगली सुबह सिद्धार्थ (Sidharth Shukla Family) की मां रीटा ने उन्हें उठाने की कोशिश की। जिसके बाद मां ने बेटी को फोन किया। बेटी और दामाद मिलकर सिद्धार्थ को मुंबई स्थित कूपर अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित कर दिया। इस खबर को सुनते ही हर कोई सदमें में चले गया। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के चाहने वाले शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई बड़े सेलेब्स ने उनके निधन पर दुःख प्रकट किया है।

ये भी पढ़े: Sidharth Shukla की पार्थिव शरीर देख फुट-फूटकर रोई Shehnaaz Gill, देखे VIDEO

Latest Posts

spot_img

you may like