Vikram Vedha Box Office Collection: Hrithik और Saif का तीसरे दिन भी दर्शकों पर चला जादू, फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

Vikram Vedha 3rd Day Box Office Collection : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दिया है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा हैं। फिल्म विक्रम वेधा ने बॉक्स आफिस पर अब तक ठीक ठाक कमाई की हैं।इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। इस फ़िल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से मेकर्स भी खुश हैं। वही अब इसी बीच फिल्म के तीसरे दिन कलेक्शन को लेकर जानकारी सामने आ गई हैं। विक्रम वेधा में एक्टर के एक्शन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.58 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा दूसरे दिन इस फिल्म में 12.51 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं अब तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा ने 14 -15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म में ओपनिंग वीकेंड में 37-38 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद फिल्म के मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बता दे कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा (Vikram Vedha) साउथ फिल्म का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म को भी डायरेक्टर गायत्री पुष्कर ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जहां ऋतिक रोशन गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं, तो वहीं सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे, रोहित सराफ, शारिब हाशमी और योगिता बिहानी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान विक्रम के किरदार में, तो ऋतिक रोशन वेधा के किरदार से दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Urmila Matondkar की वेब सीरिज Tiwari का पोस्टर आया सामने, जख्मी हालत में दिखी एक्ट्रेस

Latest Posts

spot_img

you may like