Saroj Khan की किस बात पर Rekha के आँखों में आ गए थे आँसू, जाने क्या था वह किस्सा

25 जुलाई 1990 को 'शेषनाग' की शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर सरोज खान और एक्ट्रेस रेखा के बीच ऐसी क्या बात हुई थी जिसे लेकर कई खबरे सामने आयी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई कोरिओग्राफर आये लेकिन इन सबमे सबसे अलग रही सरोज खान। सरोज खान के कई हिट सॉन्ग्स को कोरिओग्राफ किया। कई एक्ट्रेस और एक्टर को अपने डांस अंदाज पर नचाया। माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, श्रीदेवी तक बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ हिट सांग्स दे चुके है। आज सरोज खान की पुण्यतिथि है। अपने बेहतरीन काम और प्रसिद्धि के बावजूद सरोज खान के जीवन में ऐसा भी दिन आया था जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ा था।

सरोज खान ने कई हिट गाने दिए है। एक्ट्रेस रेखा के साथ भी उनके कई गाने खूब हिट हुए। आज हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे है जिसे लेकर उस समय काफी चर्चाये हुई थी। यह बात फिल्म ‘शेषनाग’ की शूटिंग के दौरान की है। एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) , ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और रेखा (Rekha) के अभिनय से सजी फिल्म ‘शेषनाग’ (Sheshnaag) के गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जब सरोज खान की एक बात पर रेखा रो पड़ी थी।

बात उस वक़्त की है जब फ़िल्म ‘शेषनाग’ की शूटिंग मुम्बई के महबूब स्टूडियो में की जा रही थी। एक स्पेशल गाने की शूटिंग के पहले रिहर्सल के लिए जब रेखा को सरोज खान ने बुलाया तब वे किसी और फ़िल्म की शूटिंग कर रही थी इसलिए वे नही आई। और उसके बाद जब गाने की शूटिंग होने वाली थी तब भी रेखा सेट पर आई लेकिन उन्होंने अपनी तबियत खराब होने की बात कहकर शूटिंग कैंसिल करने को कहा। इसपर सरोज खान ने उनसे कहा ”रेखा जी आपको मुझसे कुछ एलर्जीक है, मैं आपको रिहर्सल पर बुलाती हु आप नही आती, शूटिंग पर आप आती है तो कहती है आपकी तबियत खराब है। या तो आप डांस मास्टर चेंज करवा लीजिए। इसके बाद रेखा की आंखों में आंसू आ गये। और रेखा शूटिंग के लिए तैयार होने चली गई। इसके बाद उनकी सेक्रेटरी आयी उन्होंने मुझसे कहा कि आपने ऐसा क्या कहा दिया की रेखा मेम रोने लगी। इसके बाद मैं रेखा के कमरे में गई और मैंने इस मुद्दे पर बात की”।

सरोज खान और रेखा के साथ हुए इस वार्तालाप के बाद फ़िल्म का गाना शूट हुआ और उस गाने में रेखा के परफॉर्मेंस ने खूब वाहवाही बटोरी।

ये भी पढ़े: फिल्म Liger से रिलीज़ हुआ Vijay Devrakonda का दमदार लुक, बिना कपडों के नजर आये एक्टर!

Latest Posts

spot_img

you may like