Bollywood Upcoming Movie List: बॉलीवुड की यह फिल्में मचाएंगी धमाल, दर्शकों का करेंगी भरपूर मनोरंजन

बॉलीवुड की यह फिल्में इस महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर मचाएंगी धमाका |

Bollywood Upcoming Movie List: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों का इंतज़ार दर्शकों को बेहद बेसब्री से होता हैं। इनमे से कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है और कई फिल्म अपना जादू बिखेरने में नाकामयाब होती हैं। वही वैसे आपको बता दे कि आने वाला महीना ऑडियंस और बॉलीवुड के लिए काफी धमाकेदार होनेवाला हैं। इस महीने बॉलीवुड की ए-लिस्टर्स एक्टर की फिल्में रिलीज होंगी। जिनमे भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) और जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) शामिल हैं। 


मेरे देश की धरती फिल्म मेरे देख की धरती की कहानी इंजिनीरिंग के छात्रों के इर्द गिर्द घूमती हैं। इस फिल्म में इन छात्रों की हैरत भरी दास्तां को अलग अलग ढंग से दिखाया जायेगा | फिल्म दो ऐसे दोस्त की कहानी पर आधारित हैं जो अपनी अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद खेती-किसानी में रुचि दिखाते हैं। वही अपने लाइफ को एक नए ट्रैक पर ले जाते हैं। इस फिल्म की कहानी से यंगस्टर्स खुद को रिलेट कर पायेंगे | इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा नजर आएंगे। यह फिल्म 6 मई 2022 को रिलीज होगी। 

जयेशभाई जोरदार

वही रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म जयेशभाई जोरदार की कहानी पूरी तरह से इस समाज मे हो रहे बेटे और बेटी के बीच भेदभाव पर आधारित हैं | यह फिल्म ऑडियंस को एंटरटेन करने के साथ साथ उन्हें एक मैसेज भी देगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुज्जु का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 13 मई को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर दर्शकों में भारी एक्ससाइटमेंट हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस कियारा अडवाणी और राजपाल यादव अपने अपने किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म ”भूल भुलैया” का सीक्वल ”भूल भुलैया 2” है। यह फिल्म 20 मई को दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रही हैं। 

फिल्म – पृथ्वीराज
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृत्वीराज 3 जून को दर्शकों को हिंदुस्तान के महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की जीवनी गाथा बताने के लिए आ रही हैं। पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय दत्त और सोनू सूद भी नजर आएंगे। वही इस फिल्म में मिस इंडिया मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। 

Latest Posts

spot_img

you may like