Anjana Singh Movie: ‘लव एक्सप्रेस’ पर सवार हुए आनंद ओझा और अंजना सिंह, अनोखी लव स्टोरी का ट्रेलर हुआ वायरल

भोजपुरी एक्टर आनंद ओझा और अंजना सिंह की फिल्म 'लव एक्सप्रेस' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। फिल्म में लव स्टोरी ट्रैन में दर्शायी गई है

Anand Ojha-Anjana Singh Movie: अभिनेता आनंद ओझा, अंजना सिंह और अवधेश मिश्रा के मुख्य अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘लव एक्सप्रेस’ का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है। लव एक्सप्रेस के ट्रेलर में दर्शकों को आनंद ओझा का एक्शन, अंजना सिंह का सिनेमाई प्रेम और अवधेश मिश्रा का खलनायकी वाला अंदाज देखने को मिल रहा हैं।

ट्रेलर में दिखाया है कि आनंद ओझा रेलवे स्टेशन पर पानी पी रहे हैं, वही पीछे से अंजना सिंह भागती हुई आती है और अभिनेता से टकरा जाती हैं फिर दोनों डीडीएलजे की तरह एक सीन भी देते हैं। अब एंट्री होती है अंजना के पिता अवधेश मिश्रा की। जो अपनी बेटी के भाग जाने के कारण परेशान हैं। ऐसे ही ट्रेलर में कई अच्छे बुरे वाकया दिखाए गए हैं।

इस फ़िल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आनंद ओझा और अंजना सिंह के अलावा फ़िल्म के ट्रेलर में अवधेश मिश्रा और विष्णु शंकर बेलु का भी अहम रोल दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में खतरनाक एक्शन भी हैं, रोमांस भी, एक से बढ़कर एक गाने भी और डायलॉग भी हैं।

इस फिल्म की स्टोरी ट्रेन के अंदर होने वाली एक घटना पर आधारित है जो बहुत ही दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है। कैसे अंजना सिंह और आनंद ओझा के बीच रेलगाड़ी में लव होता है, ट्रेलर में दर्शाया गया है।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ”लव एक्सप्रेस” की शूटिंग झारखण्ड की रमणीय लोकेशन पे की गई है। इसलिए ट्रेलर में अद्भुत लोकेशन दिख रही है। फ़िल्म के कुशल निर्देशक विष्णु शंकर ”बेलू” हैं जिन्होंने निर्दशन के साथ साथ इसकी कहानी भी लिखी है।

ये भी पढ़े: Dinesh Lal Yadav: आखिर क्यों निरहुआ की फिल्म ‘हनुमान की गली’ में नहीं नजर आएंगी आम्रपाली दुबे, देखे वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like