Pahalgam Terror Attack: Fawad Khan और Vaani Kapoor की फिल्म Abir Gulaal भारत नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने यूट्यूब से गाने हटाए

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की मुख्य भूमिका वाली बहुचर्चित फिल्म अबीर गुलाल अब भारत में रिलीज नहीं होगी

Fawad Khan Abir Gulaal Banned In India: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की मुख्य भूमिका वाली बहुचर्चित फिल्म अबीर गुलाल अब भारत में रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिल्म के बढ़ते विरोध और पहलगाम हमले के बाद माहौल इतना संवेदनशील हो गया कि मेकर्स ने फिल्म की भारत में रिलीज रद्द कर दिया है।

फवाद खान का किसी भारतीय फिल्म में अभिनय करना हमेशा से ही विवादों में रहा है, खासकर भारत-पाक रिश्तों के तनावपूर्ण माहौल के बीच। हालांकि इससे पहले भी वे ‘कपूर एंड सन्स’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन इस बार विरोध की तीव्रता कहीं अधिक रही। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में कई पर्यटक मारे गए। जिससे देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के विरोध में आवाजें और तेज़ हो गईं और फिल्म को बैन करने की मांग ज़ोर पकड़ने लगी थी।

फिल्म के मेकर्स ने विवाद बढ़ता देख यूट्यूब से फिल्म के दो गाने ‘खुदाया खैर’ और ‘अंग्रेजी रंगरसिया’ को हटा लिया है। यह इशारा था कि वे स्थिति को लेकर गंभीर हैं और भारत में संभावित रिलीज को लेकर पुनर्विचार कर रहे हैं। अब यह साफ हो चुका है कि फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। हालाकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर तो कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट को भारत से हटाया जाना इस फैसले की पुष्टि करता है।

हालाकि फवाद खान ने पहलगाम में हुए हमले की निंदा की और अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा किए पोस्ट में लिखा कि पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं। आपको बता दें कि अबीर गुलाल का निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है और इसका निर्माण इंडियन स्टोरीज प्रोडक्शन, ए रिचर लेंस और आरजय पिक्चर्स ने किया है। लंदन में शूट की गई इस फिल्म में लिसा हेडन, रिद्धि डोगरा, फरीदा जलाल, सोनी राजदान और परमीत सेठी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़े: Aamir Khan, 31 साल बाद भी Andaz Apna Apna की रि-स्क्रीनिंग पर इस बड़ी वजह से नहीं आ पाए, प्रोड्यूसर की फैमिली करती रही…

Latest Posts

spot_img

you may like