Rani Chatterjee अब बनेंगी ‘चुगलखोर बहुरिया’, भोजपुरी की इस नई फिल्म की शूटिंग जोरों पर

भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊर्जा देने के लिए तैयार फिल्म "चुगलखोर बहुरिया" में मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी नजर आएंगी

Rani Chatterjee Chugalkhor Bahuriya Updates: भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊर्जा देने के लिए तैयार फिल्म “चुगलखोर बहुरिया” में मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी नजर आएंगी। जिनका जलवा फिल्म में खूब देखने को मिल रहा है। यह फिल्म अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज़ मूवी के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसके निर्माता विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मधु शर्मा हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है और इसे भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह फिल्म जल्द ही भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा पर प्रसारित होगा।

“चुगलखोर बहुरिया” एक मनोरंजक और रोमांचक कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी। फिल्म में रानी चटर्जी के साथ अवधेश मिश्रा, प्रीति शुक्ला, देव सिंह, रितेश उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, अनिता रावत और जे नीलम जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जो भोजपुरी सिनेमा में अपने अनूठे स्टाइल और कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी हरीश सावंत ने की है, जिन्होंने अपने शानदार कैमरा वर्क से फिल्म को एक नया आयाम दिया है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता जय मिश्रा हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

रानी चटर्जी, जो भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, इस फिल्म में एक मजबूत और चुटीली भूमिका निभा रही हैं। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को और भी खास बना देगी। “चुगलखोर बहुरिया” भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन से भरपूर है, बल्कि इसमें सामाजिक संदेश भी छिपा हुआ है।

ये भी पढ़े: निर्देशक Sanoj Mishra पर कई संगीन आरोप लगाने वाले कथित प्रोड्यूसर को Viral Girl Monalisa ने वीडियो जारी कर दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली सनोज…

Latest Posts

spot_img

you may like