Badshah ने सिंगर Diljit Dosanjh और AP Dhillon को दी अहम सलाह, बोले ‘हमारी जैसी गलती मत करो’

साल के आखिर में जहां कई सिंगर्स लाइव कांसर्ट में बिजी हैं। वहीं पंजाब के दो बड़े सिंगर्स के बीच इस दौरान विवाद भी देखने को मिल रहा है। इस बीच बादशाह ने दोनों को बड़ी नसीहत दे दी है

Diljit Dosanjh & AP Dhillon Controversy Updates: साल का आखिरी महीना है। ऐसे में पूरे देश में नये साल के जश्न का खुमार है। लोग जहां नया साल मनाने की तैयारियों में हैं, वहीं कई सिंगर्स इस दौरान अपने लाइव कांसर्ट से दर्शकों का मनोरंजन कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन्ही में एक नाम सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का है। जो इन दिनों पूरे देश में अपने लाइव कांसर्ट से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दिलजीत की चर्चा ज्यादा इसलिए भी हैं,क्योंकि वो इस दौरान अपने विरोधियों पर भी खुलकर वार कर रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने जहां बजरंग दल के विरोध के बावजूद कांसर्ट किया, वहीं मुंबई ट्रॉफिक पुलिस की हिदायत के बीच दिलजीत ने कांसर्ट किया। पर इसके अलावा दिलजीत और कनाडियन सिंगर एपी ढिल्लों के बीच वाद विवाद भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। इस विवाद पर अब रैपर बादशाह ने दोनों को बड़ी हिदायत दे दी है।

बादशाह ने दी दोनों को सख्त हिदायत:

रैपर बादशाह ने पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर दोनों को बड़ी सलाह दे दी है। बादशाह से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि आप लोग वो गलती मत करो, जो हम लोगों ने अपने दौर में की थी। आपको ये बात समझनी चाहिए कि हम अकेले तेजी से चल सकते हैं। हालाकि हमें इसमें दूर तक जाना है। तो साथ रहने की जरूरत है। बादशाह के इस कमेंट को लोग उनके और यो यो हनी सिंह के विवाद से जोड़ कर देख रहे हैं। वैसे भी अब देखना ये है कि बादशाह की इस नसीहत दोनों सिंगर्स किस तरह से लेते हैं। चंडीगढ़ बेस्ड एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया पर एपी ढिल्लों की वो वीडियो क्लिप शेयर की है। जिसमें वो दिलजीत से अनब्लॉक करने की बात कर रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों का क्या है विवाद:

दरअसल एपी ढिल्लों ने अपने चंडीगढ़ के कांसर्ट में लाइव कहा था कि भाई पहले तो आप मुझे इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक करो, फिर मुझसे बात करना। आगे एपी ने कहा था कि मैं 3 साल से इस इंडस्ट्री में हूं लेकिन अभी तक एक भी विवाद में नहीं फंसा हूं। इसके बाद इसका जवाब देते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्होने किसी को ब्लॉक नहीं किया है। उनकी लड़ाई सरकार से है किसी आर्टिस्ट से नहीं है। दिलजीत ने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया है। अब ऐसे में बादशाह ने दोनों के विवाद पर मध्यस्ता करते हुए सोशल मीडिया के जरिए बड़ा मशवरा दिया है।

सोशल मीडिया पर हो रहा है विवाद:

दोनों सिंगर्स के बीच विवाद को लेकर यूजर्स भी अपनी अपनी राय दे रहे हैं। कई लोग इस विवाद को पहले के सिंगर्स के विवाद से भी जोड़ रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो दोनों के बीच इस विवाद पर मजे भी ले रहे हैं।

ये भी पढ़े: ‘Love Is Forever’: शाहरुख खान की ‘डर’ और नाना पाटेकर की फिल्म‘अग्नि साक्षी’ की याद दिलाएगी, जानिए लीड स्टार का रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like