खेसारी लाल-मधु शर्मा लंदन में कर रहे ‘बलमुआ कैसे तेजब’ की शूटिंग

भोजपुरी फिल्म 'बलमुआ कैसे तेजब' की शूटिंग लंदन में की जा रही है.इस फिल्म में खेसारी लाल और मधु शर्मा नजर आएँगे.

भोजपुरी फिल्मो का अस्तर दिन ब दिन काफी बढ़ता जा रहा है. शूटिंग के लोकेशन इन दिनों देश से निकलकर विदेशो में किये जा रहे है. भोजपुरी फिल्म ‘बलमुआ कैसे तेजब’ की शूटिंग इन दिनों लंदन में की जा रही है.

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा नजर आएँगे.फिल्म की शूटिंग के दौरान खेसारी लाल और मधु शर्मा के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.इस फिल्म को रजनीश मिश्रा डायरेक्ट कर रहे है तो वही फिल्म को अभय सिन्हा दौरा निर्माण किया जा रहा है.

निर्देशक रजनीश मिश्रा के साथ खेसारी लाल यादव ने हाल ही में फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना ३’ की शूटिंग पूरी की. खेसारी लाल और मधु शर्मा ने इससे पहले भी फिल्मे की है .जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया है.काफी समय के बाद अब खेसारी लाल मधु शर्मा की जोड़ी दर्शको के बिच आ रही है. इस फिल्म से पहले दोनों फिल्म ‘खिलाडी ‘ में नजर आ चुके है.

Latest Posts

spot_img

you may like