Zeenat Aman ने कराई अपने आँखों की सर्जरी, सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने बरसाया प्यार, जानिए 40 साल पहले लगी चोट का क्या है Sanjay Khan से नाता?

70 और 80 के दशक की बेमिसाल अदाकारा रही जीनत अमान ने हाल ही में अपने चोटिल आँखों की सर्जरी कराई है। ये चोट उन्हे 40 साल पहले लगी थी और उन्हे एक बीमारी का शिकार बना दिया था

Zeenat Amans Eyelid Surgery Update: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने जब से सोशल मीडिया ज्वाइन किया है, तभी से वो बहुत ही अपडेट रहती हैं और कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा एक्ट्रेस गुजरे जमाने के कई अनसुने किस्सों को अपने फैन्स से साझाकर पुरानी यादें भी ताजा कर लेती हैं। जीनत ने अब अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है और फैन्स को बताया कि कैसे उन्होने अब 40 साल पहले लगी चोट की वजह से हुई बीमारी से छुटकारा पा लिया है। इसके अलावा अब वो आसानी से सब कुछ देख भी सकती हैं, तो पहले नहीं हो पा रहा था।

दरअसल जीनत अमान को 40 साल पहले उनकी आँख में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से एक्ट्रेस के पलकों के आसपास की पेशियों को नुकसान पहुंचा था और उनकी पलक नीचे लटक गई थी। इससे लोगों के उन्हे खूब ताने भी सुनने को मिले थे। पर बावजूद इसके उन्हे कई दिग्गज कलाकारों का समर्थन भी हासिल था। जिसकी वजह से वो ताने मारने वाले लोगों की परवाह किए बगैर आगे बढ़ती गई। पर उम्र के इस पड़ाव पर उन्हे वीजन को लेकर काफी दिक्कतें होनी शुरू हो गई थी। जीनत पिछले कई सालों से जिस आँखों की बीमारी का शिकार थी उसे पीटोसिस कहा जाता है। एक्ट्रेस ने अब इस बीमारी से छुटकारा पा लिया है।

अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए विस्तार से इसकी जानकारी फैन्स से साझा की है और कहा कि मई महीने में उनकी आँख का ऑपरेशन हुआ। जिसकी वजह से अब वो बहुत ही रिलैक्स महसूस कर रही हैं अब उन्हे सबक कुछ साफ साफ दिखाई दे रहा है और ये नई तकनीकी से संभव हो पाया है। एक्ट्रेस ने इस बारे में लिखा है कि पिछले 40 सालों से मुझे पीटोसिस नाम की एक बीमारी थी। जो कई दशकों पहले लगी चोट का नतीजा था, जिससे मेरी दाहिनी आंख के आसपास की मांसपेशियां डैमेज हो गई थीं। पर करीब एक घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद मैं जिंदा पाइरेट की तरह बाहर आई, मेरी आंख पर पैच था पर रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है, लेकिन मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा विजन अब पहले से बहुत साफ हो गया है।

ऐसा कहा जाता है कि जीनत अमान को ये चोट अभिनेता संजय खान के साथ मारपीट के बाद आई थी। जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किया था और कहा था कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी संजय खान ने उनके साथ मारपीट की थी जिससे उनकी आँखों में भी चोट लग गई थी लेकिन संजय खान ने हमेशा इससे इनकार किया है। सोशल मीडिया पर जीनत के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रियक्ट किया है। काजोल,दिया मिर्जा,एकता कपूर से लेकर जोया अख्तर,श्वेता बच्चन आदि ने जीनत की हौसला अफजाई करते हुए जमकर प्यार बरसाया है।

ये भी पढ़े: Kamal Haasan की Hindustani का 27 साल बाद आ रहा है सीक्वेल, 69वें जन्मदिन पर जानिए आखिर क्यों बनना पड़ा था एक्टर को Rajesh…

Latest Posts

spot_img

you may like