Zeenat Aman ने Dev Anand की 100 वीं बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया दिल को छू लेने वाला मेसेज, कभी देव आनंद के साथ थे अफेयर के चर्चे?

देव साहब की को-स्टार रही जीनत अमान ने देव साहब को उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर खास अंदाज़ में उन्हे विश करते हुए दिल को छू लेने वाला मेसेज साझा किया है

Zeenat Aman Shares A Heartfelt Tribute For Dev Anand: सदाबहार अभिनेता देव आनंद की 100 वीं एनिवर्सरी पर कई सारे अभिनेताओं ने उन्हे याद किया है। इन्ही में से एक हैं देव साहब की को-स्टार रही जीनत अमान भी, जिन्होने देव साहब को उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर खास अंदाज़ में उन्हे विश करते हुए दिल को छू लेने वाला मेसेज साझा किया है। आपको बता दें कि देव आनंद ने ही जीनत अमान को अपनी फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के जरिए बड़ा ब्रेक दिया था। जिसकी ब्लॉकबस्टर कामयाबी ने जीनत अमान को रातों रात शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया था।

एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के एक इमेज के साथ एक खास संदेश साझा करते हुए लिखा है कि स्टाइलिश, सौम्य और शानदार, वे तुलना से परे एक डायनेमो की तरह थे और अदभुद प्रतिभा से संपन्न। उन्होंने कईयों के करियर को चमकाया (जिसमें मेरा नाण भी शामिल है), रचनात्मक लोगों को एक साथ लाया और ऐसी फिल्में बनाईं जो पीढ़ियों तक गूंजती रहेंगी। यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया कि उनके जन्म के बाद से पूरी सदी में उनकी विरासत का सम्मान किया गया। हाल के दिनों में, मैंने उनके बारे में टिप्पणियों का अनुरोध किया था जिससे मैं अभिभूत हो गई थी। मैंने कुछ हफ्ते पहले ही उनके बारे में एक तीन-भाग की श्रृंखला पोस्ट की थी, मैं हमारी शुरुआती फिल्मों के इन दो फ़्रेमों की पुरानी यादों का विरोध नहीं कर सकती। ये मेरे पुराने फैन्स तुरंत पहचान लेंगे, लेकिन मैं आप जैसे युवा फैन्स के बारे में इतना निश्चित नहीं हूं!

सोशल मीडिया पर जीनत अमान के इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। जीनत अमान ने हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म की जो फोटो शेयर की है। उस पर कई यूजर्स ने रियक्ट किया है। अभिनेता संजय कपूर ने लिखा है कि आइकोनिक फिल्म और आइकोनिक इमेज। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि मेरी पैदाइश भले ही 21वीं सदी की है लेकिन मैं देव साहब और आपको बहुत प्यार करता हूं।

आपको बता दें कि इससे पहले जीनत अमान ने अपनी एक सीरीज में देव आनंद के साथ अपने लव अफेयर की बातों पर रियक्ट किया था। उन्होने कहा था कि देव साहब ने अपनी बायोग्राफी में उनके साथ लगाव और राज कपूर का उनके प्रति झुकाव का जिक्र किया। तो उन्हे भरोसा नहीं हुआ। एक ऐसा शख्स उन्हे इस बारे में जज कर अपनी किताब में ऐसी बातें लिख रहा है। जबकि इसकी सच्चाई कुछ भी नहीं थी। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ने देव साहब के बारे में कभी भी कुछ भी उल्टा नहीं बोला।

ये भी पढ़े: नौजवान Dev Anand को फिल्मों में ऐसे मिला था पहला ब्रेक, Lehren को दिए खास इंटरव्यू में अभिनेता ने कही थी दिल की बात

Latest Posts

spot_img

you may like