Zeenat Aman ने फैन्स शेयर किया मजेदार किस्सा, बोली इटली में Yaadon Ki Baaraat की मधुर धुन सुनकर सारा पैसा लुटा दिया था

एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इटली ट्रिप को लेकर कुछ यादें फैन्स से साझा किया है। वो उस वक्त एकदम सरप्राइज हो गई थी कि जब एक म्यूजिशियन ने उनकी एक सफल फिल्म की शानदार धुन बजाई थी।

Zeenat Aman Recalls Her Italy Travel Diaries: गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान अक्सर अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जीनत सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को पुरानी यादों से जुड़े किस्से शेयर कर उन्हे जानकारी साझा करती हैं और मजेदार बात ये है कि उन यादों को लेकर फैन्स से सवाल भी पूछती हैं कि क्या आपको साथ ऐसी कोई यादें हैं, तो वो एक्ट्रेस के साथ साझा करें। वैसे जीनत अमान की बात करें, तो वो ट्रेवल करना काफी पसंद करती हैं और यह उनकी सबसे पसंदीदा शौक में से एक है।

एक्ट्रेस ने गोवा से अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखती है कि गोवा में एक बिजी दोपहर के बाद का समय,परिवार के साथ और हाथ में एक ग्लास वाइन। इसके आगे एक्ट्रेस लिखती हैं कि घूमना उनका सबसे पसंदीदा शौक है और वो सबसे कम समय में अपने आप को तैयार कर लेती हैं। इस ख्वाहिश के साथ कि वहां जरूर जाना,जरूर देखना और जरूर करना है। मेरी युवावस्था में यह एक मेरी सबसे कारगर रणनीति थी और अब ये मुझे अपने बच्चों के साथ दुनिया को देखने की इच्छा को और मजबूत बनाती है। लेकिन समय के साथ अब मेरी इन रणनीतों में बदलाव आ गया और अब मैं कुछ आलसी सी हो गई हूं।

जीनत अमान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि इसी से जुड़ा एक किस्सा अब वो अपने फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं।ये 2005 की बात है। जब वो अपने बेटे के साथ इटली एक क्रूज में शामिल होने के लिए गई थी। इटली के कुछ दर्शनीय जगहों पर घूमने के बाद वो शहर के सबसे खूबसूरत चौकों में से एक सुंदर कैफे में कुछ खाने के लिए गई। कैफे के कोने में एक इटालियन अकॉर्डियन बजा रहा था। जैसे ही मैंने कुछ खाने की कोशिश की,वैसे ही उनसे फिल्म यादों की बारात की एक मधुर धुन बजाई। मैंने ऊपर देखा और फिर मैं उससे इतनी इंप्रेस हो गई कि मैं अपना पूरा बटुआ उसकी टोपी में खाली कर दिया था।

इसके बाद मैंने सोचा कि उसने मुझे यकीनन नहीं पहचाना। क्योंकि वह मेरी ही फिल्म के नोड्स बजा रहा था। वो अक्सर कैफे में भारतीय परिवारों के लिए बॉलीवुड की धुन बजाया करता था। क्या आपके पास साझा करने के लिए कोई यादगार यात्रा किस्सा है? अगर है, तो उसे जरूर मुझसे साझा करिए। यूजर्स ने फिर अपनी यादों को कमेंट्स सेक्शन में साझा किया है। एक्ट्रेस तनुजा ने लिखा है कि अगर उसने आपको नहीं पहचाना, तो वो जरूर सोचा होगा। आपको बता दे कि जीनत अमान की यह फिल्म यादों की बारात उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक है। जो 1973 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़े:

Latest Posts

spot_img

you may like