Zeenat Aman Advices Young Generation Not Get Into Bed Immediately: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस जीनत अमान जोकि अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स और अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं, उन्होंने आजकल की डेटिंग पर अपने विचार रखे हैं। जीनत का मानना है कि युवाओं को डेटिंग के दौरान तुरंत हमबिस्तर होने की जरूररत नहीं है।
जीनत ने हाल ही में टिंडर इंडिया के स्वाइप राइड,के एक एपिसोड में मॉडर्न डेंटिग कल्चर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’एक दूसरे के बीच कम्युनिकेशन सभी रोमांटिक रिलेशनशिप का आधार होना चाहिए।मुझे यह कहते हुए वास्तव में खेद है, लेकिन मुझे लगता है कि युवाओं को सिर्फ अपनी शारीरिक जरूरतों पर नियंत्रण रखना चाहिए। तुरंत किसी लड़के के साथ हमबिस्तर होने के बारे में न सोचे। एक दूसरे को जानने के लिए प्रतीक्षा करें। आप स्वयं बहुत अनमोल हैं, अपने आपको बर्बाद मत करो। इसके अलावा आजकल की डेटिंग में लेटर राइटिंग बिल्कुल खत्म हो गई है। आपको लेटर लिखकर अपनी रिलेशनशिप में रोमांस बढ़ाना चाहिए।’’
इसके अलावा जीनत ने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की भी सलाह दी है। जीनत ने कहा कि, “हर महिला को आत्मविश्वासी होना चाहिए और खुद को आर्थिक रूप से समर्थन देने में सक्षम होना चाहिए। यह उन्हें स्वयं के लिए विकल्प चुनने और अपने भविष्य को नियंत्रित करने की अनुमति देता है। जब महिलाओं के पास वित्तीय संसाधन और अवसर होते हैं, तो वे बाधाओं को दूर कर सकती हैं, अपने जुनून को आगे बढ़ा सकती हैं और ऐसे निर्णय ले सकती हैं जो उनके लक्ष्यों और सपनों के अनुरूप हों।
जीनत ने अंत में कहा कि, ‘’आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मतलब सिर्फ पैसा होना नहीं है; यह दूसरों पर निर्भर हुए बिना, अपनी शर्तों पर जीवन जीने की स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह निष्पक्षता हासिल करने, अपनी पसंद खुद बनाने और खुद के बेस्ट वर्जन में विकसित होने का एक तरीका है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने पर आप अपने आप को काफी मजबूत महसूस करते हैं।’’
ये भी पढ़ें: Zeenat Aman को जब Satyam Shivam Sundaram के इस सॉन्ग की शूटिंग के दौरान रोना आ गया, फिर Raj Kapoor ने कहा…

