Varun Dhawan और Arjun Kapoor लकी हैं, जो इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी टिके हुए हैं: Zayed Khan

Zayed Khan Varun Dhawan Arjun Kapoor: किसी जमाने में बॉलीवुड के हैंडसम क्रश रहे अभिनेता जायद खान जिन्होंने ‘मैं हूं ना’(2003), ‘दस’ (2005) और ‘युवराज’ (2008) जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन बीच में जायद खान फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। लेकिन वे अब कई सालों बाद बॉलीवुड में जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। वे साशा रामसे की एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

इसी बीच जायद ने अपने फ्लॉप फिल्मी करियर को लेकर एक बड़ी बात बोली है। उन्होंने ने बताया है कि अगर उन्हें भी कई फ्लॉप फिल्मों के बाद मौका मिलता तो वे भी आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार होते है। जायद ने कहा कि अगर मुझे भी अर्जुन कपूर और वरुण धवन जिन्होंने इतनी फ्लॉप फिल्में दी है जितना मौका मिलता,तो मैं भी आज तक फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा होता है।

जायद के इस बयान को फिल्म इंडस्ट्री के विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। कमाल ने आज एक ट्विट करते हुए लिखा कि, आज जायद खान ने कहा कि ‘’अर्जुन कपूर और वरुण धवन खुशकिस्मत हैं, जिन्हें इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी फिल्में मिल रही हैं। जबकि 2-3 फ्लॉप के बाद ही उन्हें फिल्में नहीं मिलीं।’’ हालांकि, जायद खान ने अभी तक इस ट्विट पर किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।

कमाल के इस ट्विट पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमाल के इस ट्विट पर लिखा कि, ‘’हां अभी वक्त अलग है, अभी बिना एक्टिंग वाले वरुण और अर्जुन जैसे मोटे सांडों को भी फिल्म मिल जाती है।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’क्योंकि वरुण और अर्जुन दोनों मशहूर निर्माता निर्देशकों के बेटे हैं. अगर वे आज प्रसिद्ध निर्माता निर्देशकों के बेटे नहीं होते तो सड़कों पर फल बेचते।’’

ये भी पढ़ें: Holiday के बाद Akshay Kumar अब AR Murugadoss की इस फिल्म में नजर आयेंगे

Latest Posts

spot_img

you may like