Zayed Khan इस हॉलीवुड सीरीज की रीमेक से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं

 Zayed Khan: बॉलीवुड में ‘मैं हूं ना’, ‘दस’ और ‘तेज’ जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता जायद खान जो एक समय में फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थे। लेकिन बीच में फ्लॉप फिल्मों के कारण वे बॉलीवुड से एक समय के लिए गायब हो गए थे। वे आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म ‘शराफत गई तेल लेने’ में नजर आए थे। इसके अलावा वे साल 2018 में आए सोनी टीवी के  शो ‘हासिल’ में नजर आए थे। लेकिन अब जायद खान बॉलीवुड में अपना बड़ा कमबैक करने जा रहे हैं। 

जायद ने भी अपने बॉलीवुड कमबैक को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से जानकारी दी है। जायद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, हैलो दोस्तों! आपके प्यार और समर्थन के साथ, ‘’इंडस्ट्री में मेरे लिए “20 साल” हो गए हैं। तब तक, एक बार फिर मैं आप लोगों को यह बताने के लिए उत्साहित हूं कि मेरी नई फिल्म आने वाली है और मैं इसे आप लोगों के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता !!!! अब, अगले 20 साल बेहतर होने वाले हैं।!!!’’

हालांकि, जायद ने अपनी इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार जायद खान एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म से कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस नजर आयेंगी। इस फिल्म को वीरना जैसी फिल्में बनाने  श्याम रामसे की बेटी साशा रामसे द्वारा डायरेक्ट किया जायेगा। यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के सुपरनेचुरल शो ‘लूसिफर’ की तर्ज पर बनाया जायेगा, जहां पर जायद अभिनेता टॉम एलिस की ही तरह एक निगेटिव-हीरो वाला कैरेक्टर निभायेंगे।

इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मई में शुरू होने की उम्मीद है। साशा रामसे ने इस सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट को खुद लिखा है और वे खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। इस फिल्म में काफी हाई-लेवल का वीएएफ्कस होगा। इस फिल्म की कहानी पूर्णरूप से ‘लूसिफर’ से मिलती-जुलती नहीं होगी, इस फिल्म की कहानी को  इंडियन कल्चर से जोड़कर दिखाया जायेगा। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि जायद, साशा रामसे के साथ ही फिल्म करने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn ने कंफर्म किया Bholaa का Cinematic Universe, ये सुपरस्टार आ सकते हैं नजर

Latest Posts

spot_img

you may like