‘मैं भागकर शादी करना चाहता था..’ Sonakshi Sinha को पत्नी बनाने के बाद बोले Zaheer Iqbal!

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'डबल एक्शन' में काम किया था। दोनों को एक दूसरे के साथ काफी पसंद किया जाता है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘दबंग गर्ल’ कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी रचाई। कपल ने मुंबई में ही एक प्राइवेट सेरेमनी रजिस्टर मैरिज की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक रिसेप्शन भी रखा था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। अब सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को एक महीना हो गया है। इसी बीच खबर सामने आई है कि जहीर इकबाल ने कहा कि उन्होंने भाग कर शादी करने का प्लान बनाया था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

क्या बोले जहीर और सोनाक्षी?
दरअसल, हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से अपनी शादी के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने काफी खुलासे किए। जहां सोनाक्षी ने कहा कि वह हमेशा से ही एक छोटी सी शादी करना चाहती थी तो वही जहीर इकबाल कहते हैं कि, “मैं तो भाग जाना चाहता था। बस देश में कहीं जाना, शादी करना और वापस आना। मगर फिर मुझे पता चला कि भारत में ये शादी वैध नहीं है।” इस दौरान ये भी बताया कि, जहीर अपने ससुर यानिकि शत्रुघन सिन्हा से सोनाक्षी का हाथ मांगने के लिए काफी डर रहे थे। उन्हें डर था कि अगर सोनाक्षी के पिता चिल्ला पड़े ‘खामोश’ तो क्या होगा। हालाँकि वह मान गए।

7 साल से था कपल का रिश्ता
बता दे जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डबल एक्शन’ में काम किया था। दोनों को एक दूसरे के साथ काफी पसंद किया जाता है। हालांकि शादी से पहले सोनाक्षी की काफी आलोचना हुई थी। कहा जा रहा था कि उनके परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं है। हालांकि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी में शामिल हुए थे। रिपोर्ट की माने तो जहीर और सोनाक्षी करीब 7 साल से रिश्ते में थे।

ये भी पढ़ें: ‘वो चाहते हैं मैं कभी शादी न करु…’ पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर Sonakshi Sinha का बयान वायरल!

Latest Posts

spot_img

you may like