Yamini Singh ने बोला औरत ही औरत की दुश्मन होती है, फैन ने कहा यह Kajal Raghwani के लिए बोल रही हो 

Yamini Singh Kajal Raghwani: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्री यामिनी सिंह जोकि अक्सर अपने सोशल मीडिा हैंडल पर फैंस के लिए मजेदार पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच यामिनी महिलाओं के ऊपर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है। यामिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से महिलाओं के आपसी मनमुटाव पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। 

यामिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक भोजपुरी गाना गाने वाला वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’औरत ही औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है और ये फैक्ट है.. पाप लगेगा.. नरक की आग में यूं मतलब यूं करके तली जाओगी। बस मजाक कर रहे हैं, मनोरंजन के उद्देश्य के लिए है।’’ यामिनी की इस पोस्ट पर अब फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने यामिनी इस पोस्ट को काजल राघवानी को समर्पित बता दिया है। 

फैन ने यामिनी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये पोस्ट काजल राघवानी के लिए हैं।’’ बता दें यहां पर फैन ने यामिनी और काजल के आपसी संबंध पर चुटकी लेत हुए है ये कमेंट लिखा है। काजल और यामिनी में छत्तीस आंकाड़ा रहता है। फैन ने इसी को लेकर यामिनी की इस पोस्ट पर यह कमेंट किया है। 

वहीं एक दूसरे फैन ने भी यामिनी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये तो काजल राघवानी की ओर इशारा है।’’ इसके अलावा एक और फैन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इशारों इशारों में जवाब दे दिया दीदी यामिनी सिंह ने बहुत बढ़िया।’’ हालांकि, काजल राघवानी और उनके फैंस ने यामिनी की पोस्ट पर अभी तक किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

यामिनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिलहाल आपनी आगामी भोजपुरी फिल्म अवैध की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी यह फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज कर दी जायेगी। इस फिल्म से यामिनी पहली बार एक पुलिस महिला ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में वे महिला आईपीएस बनी हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में है। फिल्म में खेसारी और यामिनी में टकरार देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: Ishq Vishk के 20 साल हुए पूरे, इस फिल्म के ऑडिशन में कई बार फेल हुए थे Shahid Kapoor, फिर इस वजह से मिली थी यह फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like