Yamini Singh भोजपुरी फिल्मों में हीरो के बराबर वाले किरदार निभाना चाहती हैं, बोली हीरो की साइड हीरोइन नहीं बनना

Yamini Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेत्री यामिनी सिंह जिन्होंने बहुत ही कम समय में भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यामिनी जोकि इन दिनों ने अपनी आगामी फिलम अवैध की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि वे भोजपुरी सिनेमा में अपने फिल्मी करियर को किस तरह से देखते हैं। 

यामिनी ने भोजपुरी सिनेमा में अपने फिल्मी करियर पर बातीचत करते हुए बताया कि, ‘’वे भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाना चाहती है। यामिनी का मानना है किवे फिल्म में उनके किरदार के लिए कुछ परर्फोम करने के लिए होना चाहिए है। वे खाली हीरो के पीछे नहीं खड़ा होना चाहती हैं। उन्हें भोजपुरी फिल्मों में अच्छे किरदार निभाना है।’’

इसी पर आगे बातचीत करते हुए यामिनी ने बताया कि, ‘’भोजपुरी फिल्में पूर्णरूप से सिर्फ हीरो पर आधारित होती और उन्हीं पर खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा हीरोइन सिर्फ हीरो के आस-पास खड़ी रह जाती है। मुझे ऐसा नहीं करना है, मैं सिर्फ अच्छे और मजबूत किरदार को ही निभाऊंगी। इसके अलावा इंडस्ट्री में मेरा किसी से भी कोई कॉम्टीशन नहीं है। मुझे सिर्फ अपने आप पर ध्यान देना अच्छा लगता है।’’

बता दें कि, यामिनी सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अवैध की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट खेसारी लाल यादव हैं। इस फिल्म में यामिनी पहली बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। यामिनी इस फिल्म में आईपीएएस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। इस फिल्म को नीरज और रणधीर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। 

यह फिल्म में बिहार में पनप रहे माफियागिरी और क्राइम पर आधारित होगी। फिल्म में यामिनी पुलिस ऑफिसर के रूप में माफियाओं और गुंडों पर लगाम कसती हुई नजर आयेंगी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। हालांकि, फिल्म में खेसारी का किरदार नकारात्मक या सकारात्मक होगा इस बात पर अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Nikhil Patel क्यों नहीं चाहते हैं कि Dalljiet Kaur दूसरी बार मां बने?

Latest Posts

spot_img

you may like