Yamini Singh ने कहा Khesari Lal Yadav का उनके करियर में काफी बड़ा योगदान हैं, बोलीं मैंने उन्हें ब्लॉक नहीं किया था

Yamini Singh Says She Didn’t Block  Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस यामिनी सिंह जोकि अक्सर अपनी गाने और फिल्मों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं, उन्होंने बताया है कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से उनका कोई विवाद नहीं है। इसके अलावा अभिनेत्री ने माना है कि उनके करियर में खेसारी लाल यादव का बहुत बड़ा योगदान है। इसके अलावा यामिनी ने खेसारी लाल यादव को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करने वाली बात की भी सच्चाई बताई है। 

यामिनी ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि खेसारी लाल यादव का उनके करियर में काफी योगदान रहा है। यामिनी ने कहा कि, ‘’खेसारी लाल यादव सुपरस्टार हैं। मुझे लोग जानते थे लेकिन उनकी वजह से मुझे और पहचान मिली है। तो खेसारी लाल यादव जी का मेरे करियर में काफी अच्छा  खासा योगदान है।’’ 

इसके अलावा यामिनी ने खेसारी लाल यादव को ब्लॉक करने वाली बात की सच्चाई भी बताई है। यामिनी ने कहा कि,  उन्होंने खेसारी लाल यादव को ब्लॉक नहीं किया था। लोगों ने यह गलत अफवाहें उड़ाई हैं। वे क्यों खेसारी लाल यादव को ब्लॉक करेंगी।’’ यामिनी ने कहा कि खेसारी की किसी के साथ दुश्मनी है और अभिनेत्री ने खेसारी के दुश्मन के साथ फिल्म कर ली। जिसके बारे में अभिनेत्री को कोई जानकारी नहीं है। इसी के बाद यामिनी और खेसारी में थोड़ी अनबन हो गई है। यामिनी कहा ने कहा कि, ‘’इसके बाद खेसारी और उनकी टीम ने उन्हें ब्लॉक किया था नाकि अभिनेत्री ने उन्हें ब्लॉक किया था।’’

अंत में यामिनी ने यह भी कहा कि वे खेसारी लाल यादव का काफी सम्मान भी करती हैं और भविष्य में अभिनेता के साथ काम भी करना चाहेंगी। यामिनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिल्म में विवाह 3 में एक स्पेशल अपीरियंस करती हुई नजर आयेंगी। आज ही विवाह 3 से उनका सॉन्ग  ‘पांडे जी से गाड़ी लड़ जाएगा’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। 

ये भी पढ़ें:  Jyoti singh के Akshara singh पर दिए गए विवादित बयान पर, अक्षरा के पिता ने ज्योति को बोला मानसिक रूप से परेशान

Latest Posts

spot_img

you may like