Yamini Singh ने कहा कि, ‘अगर मेरे ब्वॉयफ्रेंड को कोई कुछ बोलेगा, तो मुंह में पेट्रोल डालके माचिस लगा दूंगी’

Yamini Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री यामिनी सिंह जोकि अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मजेदार पोस्ट्स के लिए खबरों में बनी रहती हैं। इसी बीच यामिनी ने अपने अज्ञात  ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एक मजेदार पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के बाद फैंस यामिनी के ब्वॉयफ्रेंड का नाम पूछने लगे हैं। 

यामिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शिल्पी राज का सॉन्ग लोल कुछ देव को गाते हुए एक फनी वीडियो से साझा करते हुए लिखा कि, ‘’कोई मेरे वाले को कुछ बोलके तो दिखाये, मुंह में पेट्रोल डालके माचिस लगा दूंगी !! पर पहले मेरा वाला है कौन ये तो पता चले।’’ अब यामिनी की इस पोस्ट पर फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

एक फैन ने यामिनी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’पर आपका वाला है कौन?’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने भी एक मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये तो वोही बात हो गई कि पति को खुश रहने का हक नहीं है। मतलब… न खुश होंगे और न ही किसी को खुश रहने देंगे।’’ इसके अलावा  एक फैन ने यामिनी सिंह का ब्वॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव को बता दिया है। 

इसके अलावा कुछ और फैंस यामिनी की इस पोस्ट में खेसारी लाल यादव का  नाम ले रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री यामिनी ने खेसारी लाल यादव के नाम पर अभी तक किसी प्रकार भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव ने भी फैंस के इन कमेंट्स पर किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि, यहां पर फैंस खेसारी को यामिनी का ब्वॉयफ्रेंड इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि बीच में इन दोनों को लेकर अफवाहे उड़ी थी कि यह दोनों रिलेशनशिप में है। हालांकि, खेसारी और यामिनी उड़ रहीं इन खबरों को गलत बताया था। खेसारी ने इन अफवाहों के लेकर कहा था कि वे सिर्फ अपनी पत्नी को प्यार करते हैं और उनकी पत्नी की जगह कोई भी नहीं ले सकता है। 

ये भी पढ़ें: Piyush Mishra बॉलीवुड के मेगास्टार Amitabh Bachchan की इस बात से हमेशा रहते हैं हैरान 

Latest Posts

spot_img

you may like