Yamini Singh की फिल्म Naya Vivah ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, जानें फैंस को कितनी पसंद आई यह फिल्म?

Yamini Singh film Naya Vivah: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री यामिनी सिंह जिनकी फिल्म ‘नया विवाह’ को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को बीते सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने अबतक यूट्यूब पर एक मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त कर लिए हैं।

इस फिल्म के निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी ने भी फैंस को इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए उन्हें धन्यवाद किया है। प्रवीण कुमार ने इस फिल्म को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यामिनी सिंह को टैग करते हुए एक पोस्ट साझा किया। प्रवीण ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’सभी दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद… यह मेरी सबसे अच्छी और बेहतरीन फिल्मों में से एक है… उत्कृष्ट प्लॉट लाइन से लेकर शानदार स्क्रिप्ट और सभी प्रमुख और सहायक अभिनेताओं की अच्छी एक्टिंग के साथ… और हर टेक्निशियन की मेहनत… सभी को ढेर सारा प्यार….।’’

फैंस भी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने प्रवीण की इस पोस्ट पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’आपकी हर एक फ़िल्म पारिवारिक रहती हैं… नया विवाह और ये बंधन हैं प्यार का जैसे कमाल की फ़िल्म आप ने बनाया…. ऐसे ही जबरदस्त सब्जेक्ट पर फ़िल्म बनाते रहे हैं। प्रवीण सर आपको ढेर सारा प्यार और आपकी इस फिल्म के लिए बधाई।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत ही अच्छी मूवी है आपकी दिल को भा गई।’’ फैंस इस फिल्म को लेकर यूट्यूब पर भी काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे है। फैंस इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा में बनाई गई अबतक की सबसे बेहतरीन पारिवारिक फिल्म बता रहे हैं। 

बता दें कि, फिल्म ‘नया विवाह’ को निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में यामिनी सिंह और गौरव झा ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को सभा वर्मा ने लिखा है। 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सुपरस्टार्स ने भी रखे हैं फिल्मी नाम, आइए जानते हैं Khesari और Ravi Kishan क्या है असली नाम

Latest Posts

spot_img

you may like