Yami Gautam Birthday: यामी गौतम ने अपने जन्मदिन पर दी खुशखबरी, जिसका उनके फैंस को था बेसब्री से इंतज़ार

Yami Gautam Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 28 नवंबर 1988 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में जन्मी यामी गौतम ने पिछले साल आदित्य धर से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। वही इन दिनों एक्ट्रेस अपने नए वेब सीरीज ‘लॉस्ट’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है जो जी 5 पर स्ट्रीमिंग होने वाला है। जी 5, भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जिसने फॉरेंसिक ने अतिथि भूतो भव, ब्यूटीफुल बिलो जैसी सफल डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज़ देकर एक अच्छा साल बनाया है। और अगली एक और बहुप्रतीक्षित प्रॉजेक्ट है जिसमें यामी गौतम (Yami Gautam Birthday) अभिनीत और अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित, ‘लॉस्ट’ है। नमह पिक्चर्स के सहयोग से ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, लॉस्ट में पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपालम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इफ्फी में ‘लॉस्ट’ (Lost) का एशियन प्रीमियर हुआ था, जहां इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और अब बहुप्रतीक्षित फिल्म का प्रीमियर जल्द ही जी5 पर होगा। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, ‘लॉस्ट’ एक उज्ज्वल युवा क्राइम रिपोर्टर की कहानी है जो एक युवा थिएटर एक्टिविस्ट के अचानक गायब होने के पीछे सच्चाई की तलाश में है। एक खोजी थ्रिलर जिसने इफ्फी में दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा, ‘लॉस्ट’ श्यामल सेनगुप्ता और रितेश शाह द्वारा लिखा गया है।

लॉस्ट के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने कहा, “अपनी मेहनत के फल को उतना ही प्यार मिलते हुए देखना हमेशा एक जादुई पल होता है। इफ्फी में स्क्रीनिंग वास्तव में मेरे लिए एक सुंदर अनुभव था। अब हम इसे जी5 के साथ व्यापक दर्शकों तक पहुंचते हुए देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं।”

निर्माता शरीन मंत्री ने कहा, “ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास जिस तरह की व्यूअरशिप है, उसके साथ जी5 ‘लॉस्ट’ के लिए एकदम सही प्लेटफॉर्म है। इफ्फी और अन्य अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दर्शकों को रोमांचित करने के बाद, हम फिल्म की वैश्विक डिजिटल रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।”

यामी गौतम (Yami Gautam Photos), ने कहा “लॉस्ट’ मेरे लिए एक विशेष अनुभव था और मैं यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी कि दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देने वाले हैं। मैं बिल्कुल रिलीज का इंतजार नहीं कर सकती और इसके लिए जी5 के साथ अपने पहले एसोसिएशन से खुश हूं! फिल्म को विशेष रूप से जल्द ही जी5 पर देखें।।

ये भी पढ़ें: VIDEO: Ameesha Patel ने बताया कब रिलीज होगी Gadar 2, कैसी होगी इस बार फिल्म की कहानी

Latest Posts

spot_img

you may like