Yaadon Ki Baaraat के 50 साल: ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स ने Nasir Hussain को इस फिल्म में Amitabh Bachchan को नहीं करने दिया था कास्ट, अमिताभ को बोला था फ्लॉप एक्टर, लेकिन फिर इससे पहले Zanjeer रिलीज हुई और..

 Yaadon Ki Baaraat  completes 50 years facts about the film: धर्मेन्द्र, विजय अरोरा, तारीक, जीनत अमान और नूतन सिंह स्टारर फिल्म ‘यादों की बारात’ को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है के दिन 02 नवंबर 1973 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म को नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था।  इस फिल्म में विजय अरोरा की जगह पहले अमिताभ बच्चन को कास्ट किया जा रहा था, लेकिन अमिताभ इस फिल्म में कास्ट नहीं हो पाए थे। तो आज हम इसी सदाबहार फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बतायेंगे। 

फिल्म यादों की बारात से जुड़े कुछ किस्से: 

1.अमिताभ को कास्ट न करने पर नासिर हुसैन को हुआ पछतावा: इस फिल्म में विजय अरोरा वाले रोल के लिए पहले नासिर हुसैन अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाह रहे थे। लेकिन ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स ने साफ-साफ मना कर दिया था कि वे अमिताभ जैसे नए फ्लॉप एक्टर को अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे। इसके बाद अमिताभ को इस फिल्म में कास्ट नहीं किया गया था। लेकिन नासिर की इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन की ‘जंजीर’ रिलीज हो गई और वे स्टार बन गए थे। जिसके बाद नासिर हुसैन ने ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स को इस फिल्म में अमिताभ को कास्ट न करने पर खरी-खोटी सुनाई थी। 

2.आमिर खान का बचपन में ही डेब्यू: इस फिल्म में आमिर खान ने यंग रतन का किरदार निभाया था। आमिर इस फिल्म वक्त सिर्फ आठ साल के थे। आमिर को फिल्म के गाने ‘यादों की बारात’ में गाना गाते हुए देखा जा सकता है। 

3.फिल्म का टाइटल सॉन्ग को कॉपी किया गया था: इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘यादों की बारात’ अक्सेंट के  गीत “इसाबेल” से कॉपी किया गया था। 

4.’जंजीर’ और ‘यादों की बारात’ की शुरुआती स्टोरी सेम थी: इन दोनों ही फिल्मों को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा  था। फिल्मों की शुरुआती कहानी काफी सेम थी। इसके अलावा दोनों  फिल्मों का प्लॉट भी रिवेंज-ड्रामा पर आधारित था। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने कहा कि मैंने Akshay Kumar से कहा था कि OMG 2 को Gadar 2 के साथ रिलीज मत करो, लेकिन उन्होंने बोला नहीं…

Latest Posts

spot_img

you may like