जानें Sumbul Touqeer Khan शो khatron ke khiladi 13 में नजर आयेंगी या नहीं

Sumbul Touqeer Khan Khatron Ke Khiladi 13: टीवी जगत की जाना-माना चेहरा और बिग बॉस-16 की प्रतिभागी रह चुकी अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान जोकि इन दिनों टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीते कई दिनों से खबरें आ रही है कि अभिनेत्री सुंबुल ने रोहित शेट्टी के रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 13 में भाग लेने से मना कर दिया है।

हालांकि, इस पर अभिनेत्री सुंबुल ने प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस के अनुसार सुंबुल का कहना है कि, ‘बिग बॉस 16’ के बाद से ऑफर आ रहे हैं, मैं किसी शो को साइन करने की जल्दी में नहीं हूं। अभी तक मुझे ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर नहीं मिला है, अगर ऑफर आता है तो मैं जरूर इस पर विचार करूंगी।’’

इसके अलावा सुंबुल ने खतरों के खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘’मैं रोहित शेट्टी और शो दोनों का सम्मान करता हूं। यह शो कई मशहूर हस्तियों के लिए एक गेम चेंजर रहा है और यह टॉप एडवेंचर रियलिटी शो में से एक है। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं इस शो में भाग लेने के बारे में जरूर सोचूंगी।’’

बहरहाल अब देखना होगा कि सुंबुल को इस रियलिटी शो के लिए ऑफर मिलता है कि नहीं। वैसे सुंबुल के फैंस उनको खतरों के खिलाड़ी 13 में देखना चाहते हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर सुंबुल को खतरों के खिलाड़ी 13 में देखने के लिए पोस्ट भी साझा किए है। अगर सुंबुल इस शो में नजर आती हैं, तो यह बात उनके फैंस के लिए काफी अच्छी होगी।

आपको बता दें कि, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 13 में सौंदर्या शर्मा, प्रियंका चाहर चौधरी, मुनव्वर फारूकी और शिव ठाकरे जैसे सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट्स के रूप में इस शो में भाग ले सकते हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को अगले महीने मई में शूट किया जायेगा। यह शो जुलाई 2023 में कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly के जन्मदिन पर देशभर में फैंस ने कुछ इस तरह मनाया अभिनेत्री का जन्मदिन

Latest Posts

spot_img

you may like