Ashok Kumar ने कहा था कि उन्हें कभी नहीं हुआ प्यार, लेकिन वो लड़कियों से आकर्षित हो जाते थे, अभिनेता ने बताया था कि किस ज्योतिष कारण के चलते उनपर लड़कियां फिदा थी? 

Why were so many girls infatuated with Ashok Kumar: बॉलीवुड के वर्सेटाइल दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की आज 112वीं बर्थ एनिवर्सरी है। अशोक कुमार का जन्म आज है कि दिन 13 अक्टूबर 1911 को बंगाल प्रेसीडेंसी में हुआ था। अशोक कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1936 में आई फिल्म ‘जीवन नैया’ से की और इसके बाद लगभग पांच दशकों तक बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया। अशोक फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे थे। अशोक ने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर नहीं बोला था, लेकिन हमें कई सालों पहले  दिए एक इंटरव्यू में अशोक ने अपनी लव लाइफ पर विचार व्यक्त किए थे। 

अशोक कुमार ने किसी एक्ट्रेस साथ अपने प्रेम संबंध विचार रखते हुए कहा था कि, ‘’लव जैसी कोई चीज हमारे दिल में आई नहीं है। लेकिन हां आकर्षित जरूर हुआ हूं और मैं कई लड़कियों से आकर्षित हो गया था, ऐसा नहीं है कि मैं कोई संत हूं। लेकिन फिर मैंने कभी भी इन चीजों को आगे नहीं लिया। मुझसे कई लड़कियां मिलने को कहती थी। मैं भी कह देता था कि मिलूंगा, लेकिन मैं कभी जाता ही नहीं था।’’

आगे अशोक ने लड़कियों के पास नहीं जाने का कारण बताते हुए कहा था कि, ‘’मुझसे यह होता ही नहीं है। मैं बताऊं क्यों नहीं होता है ऐसा, जो मेरा राशिफल है। आपने तो पढ़ा नहीं है ज्योतिषी, लेकिन मैंने पढ़ी है ज्योतिषी। मेरे जो गुणकारक ग्रह हैं, वो हैं मंगल और शुक्र। मंगल बैठा हुआ है चौथे घर में और शुक्र है सातवें घर में, तो जब शुक्र सातवें घर में होता है तो उसके पास लड़कियां इतनी आती हैं और वो लड़कियों से भरा रहता है। और जो मंगल होता है, वो शुक्र देता वो उसे जला देता है। इसीलिए मैं किसी लड़की से नहीं मिलता हूं कि यार यह क्या बुरा कर रहा हूं मैं। इसीलिए आकर्षण कई लड़कियों से हुआ हैं, लेकिन मैंने इसे कभी भी आगे नहीं बढ़ने दिया। आकर्षण होना चाहिए, एक महिला और पुरुष के बीच आकर्षण होना चाहिए, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे संभालते हैं?’’

ये भी पढ़ें: जब Zeenat Aman को Amitabh Bachchan की गलती की वजह से डायरेक्टर की गालियां सुननी पड़ी, फिर अमिताभ बच्चन ने जीनत से मांगी थी माफी, लेकिन फिर जीनत ने उस डायरेक्टर के साथ कभी भी काम नहीं किया 

Latest Posts

spot_img

you may like