Pankaj Dheer टीवी शो महाभारत में Arjun के रोल के लिए थे पहली पसंद, पर इस वजह से ठुकरा दिया था ये रोल और बाद में बने Karna

पहले पंकज धीर को अर्जुन का रोल करने के लिए कहा गया था। पंकज के मुताबिक वो करीब 3 महीने अर्जुन के रूप में घूमते रहे लेकिन बाद में एक्टर ने ये रोल ठुकरा दिया था

Why Pankaj Dheer Rejected Arjuna Role: फिल्म व टीवी अभिनेता पंकज धीर को महाभारत के कर्ण का रोल निभाने के लिए जाना जाता है। पंकज धीर ने कर्ण को रोल इतने शानदार तरीके से निभाया था कि लोग आज भी उसकी तारीफ करते हैं। बीआर चोपड़ा के महाभारत के बाद भी कई धारावाहिक बने लेकिन पंकज धीर जैसी बेमिसाल अदायगी कोई दूसरा अभिनेता कर्ण के रोल के लिए नहीं कर पाया। पंकज धीर ने इस कर्ण के किरदार को साकार करने के लिए अपनी तरफ से भी कई इनपुट डाले थे। जिसने दुर्योधन और शकुनि जैसे किरदारों के बीच कर्ण के किरदार को निखारने में मदद की थी।

लहरें को दिए एक खास इंटरव्यू में इस बारे में विस्तार से बातें की हैं और बताया है कि जब उन्हे अर्जुन का रोल ठुकराने के बावजूद फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने कर्ण का रोल ऑफर किया। तब पंकज धीर कर्ण के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। रोल की गहराई को समझने के लिए फिर पंकज धीर ने स्टोरी लेखक राही मासूस रजा व दूसरे लेखको से मदद मांगी और फिर सब लेखकों ने मिलकर फिर पंकज को नवभारत टाइम्स पेपर पढ़ने और कई किताबों को पढ़ने का सुझाव दिया था। इसके बाद पंकज ने कर्ण को समझने के लिए कई किताबें पढ़ी और कर्ण के रोल का छोटे परदे पर अमर कर दिया था।

90 के दशक में रामायण के बाद महाभारत सबसे ज्यादा मशहूर धारावाहिक था। जिसे घर घर में बड़ी ही शिद्दत के साथ देखा जाता था। लहरें से बात करते हुए पंकज धीर ने ये भी बताया कि फिल्मों में असफल होने के बावजूद उन्होने हार नहीं मानी और प्रोडक्शन में काम करने लगे। साथ ही बीआर फिल्म्स में वो अंग्रेजी फिल्मों की डबिंग भी किया करते थे। यहीं डबिंग स्टूडियो में ही बीआर चोपड़ा ने उन्हे महाभारत में काम करने का ऑफर दिया था। पहले पंकज धीर को अर्जुन का रोल करने के लिए कहा गया था। पंकज के मुताबिक वो करीब 3 महीने अर्जुन के रूप में घूमते रहे। पर बाद में एक दिन बीआर चोपड़ा ने पंकज से कहा कि तुम्हे अर्जुन के एक किरदार बृहन्नला के लिए मूंछे निकलवानी पड़ेगी।

पंकज धीर बताते हैं कि फिर उन्हे कहा कि वो मूंछे नहीं निकलवाएंगे। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने स्टूडियो का दरवाजा दिखाकर पंकज को बाहर कर दिया था। फिर तीन महीने बाद पंकज को कर्ण के रोल के लिए बुलाया गया और बाकी इतिहास के रूप में दर्ज है। इस इंटरव्यू को पूरा देखने के लिए आप लहरें रेट्रो के यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं। महाभारत में काम करने से पहले पंकज की कई फिल्में भी रिलीज हो चुकी थी जो कामयाब नहीं हुई थी।

महाभारत में जब कर्ण के किरदार की मृत्यु वाले एपिसोड का प्रसारण हुआ तो उसके बाद दर्शकों को कर्ण की बहुत याद आने लगी। ये वो वक्त था जब अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। एक दिन अर्जुन सिंह ने बी.आर.चोपड़ा के ऑफिस में फोन किया। उन्होंने पूछा कि कर्ण का कैरेक्टर निभाने वाला एक्टर कहां हैं? बी.आर.चोपड़ा ने उनसे पूछा कि बात क्या है? अर्जुन सिंह जी ने उन्हें बताया कि बस्तर ज़िले में कुछ आदिवासी उनसे मिलना चाहते हैं। उन्हें यहां भेजना होगा। इसके बाद पंकज धीर भोपाल पहुंचे औऱ वहां से हैलिकॉप्टर के ज़रिए उन्हें बस्तर ले जाया गया। वहां पंकज धीर आदिवासियों के बीच पहुंचे, तो वो बड़े हैरान हुए। पंकज धीर बताते हैं कि कोई चार-पांच हज़ार आदमी थे। उन सभी ने महाभारत में कर्ण के मरने के दुख में अपना सिर मुंडवा लिया था।

ये भी पढ़े: Junaid Khan और Khushi Kapoor स्टारर Loveyapa का रोमांटिक ट्रैक ‘Rehna Kol’ हुआ रिलीज!

Latest Posts

spot_img

you may like