कभी Bollywood Qween थीं मधु, फिर ऐसा क्या हुआ जो छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री? जानें आजकल कहां Ajay की पहली हीरोइन?

एक्ट्रेस मधु ने ना केवल हिंदी फिल्मों में काम किया, बल्कि वह तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ तमिल भाषाओं में भी काम कर चुकी है।

बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक ‘फूल और कांटे’ यदि आपने देखी होगी तो आप तुरंत इस अभिनेत्री को पहचान गए होंगे। जी हां।। फिल्म में मधु नाम की लड़की का किरदार निभाने वाली इस एक्ट्रेस का असली नाम भी मधु है। हालांकि उनका पूरा नाम मधुबाला है लेकिन फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम सिर्फ मधु कर लिया। इसके बाद वह इंडस्ट्री में इसी नाम से मशहूर हुई। हालांकि कुछ फिल्मों में काम करने के बाद मधु ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ऐसे में उनके फैंस यह जानने के लिए काफी बेकरार रहते हैं कि आखिर फूल और कांटे की यह मशहूर अदाकारा आजकल कहां है और क्या कर रही है? तो चलिए हम हाजिर है आपको यह बताने के लिए कि आखिर मधु आजकल करती क्या है?

बनी अजय की पहली हीरोइन
एक्ट्रेस मधु ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से मधु बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गई थी। उनकी खूबसूरत स्माइल और उनके शानदार अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया। इसके बाद मधु ने ‘दिलजले’, ‘यशवंत’, ‘जालिम’, ‘जेंटलमैन’ कई फिल्मों में काम किया। वहीं फिल्म ‘रोजा’ से तो उन्हें इंडस्ट्री में बॉलीवुड की क्वीन का टैग मिल गया था।

जी हां.. फिल्म ‘रोजा’ से उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई। 26 मार्च 1969 को चेन्नई की तमिल फैमिली में जन्मी मधु ने ना केवल हिंदी फिल्मों में काम किया। बल्कि वह तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ तमिल भाषाओं में भी काम कर चुकी है। लेकिन शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मधु ने साल 1999 में बिजनेसमैन आनंद शाह के साथ शादी रचाई थी। बता दे आनंद शाह जूही चावला के पति जय मेहता के कजिन ब्रदर है। ऐसे में जूही और मधु एक दूसरे की देवरानी जेठानी है। शादी के बाद मधु दो बेटियों की मां बनी जिनका नाम ‘अमाया’ और ‘कीया’ है।

क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?
एक इंटरव्यू में खुद मधु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि, एक फिल्म में उन्हें साइन किया गया था लेकिन 4 दिन की शूटिंग के बाद उन्हें बिना बताए इस फिल्म से बाहर कर दिया गया। इस बात की जानकारी उन्हें न्यूज़ पेपर के माध्यम से मिली जिसके बाद उन्हें बहुत दुख हुआ और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस दोहरे रवैया को देखकर फिल्में करना छोड़ दी। इसी बीच उन्होंने बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी रचा ली और अपने पति के बिजनेस में हाथ बंटाया।

बता दे मधु फिल्मों में काम ना करने के बावजूद काफी लग्जरी लाइफ जीती है और करोड़ों की मालकिन है।। मधु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है। मधु अपने परिवार के साथ ख़ुशी से जीवन बिता रही है।

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor: कभी Kareena से था बेपनाह इश्क, फिर ऐसा टूटा दिल एक-दूसरे के बन गए दुश्मन, दर्दनाक रही Love Story!

Latest Posts

spot_img

you may like