खूंखार विलेन बनकर शुरु किया करियर, लेकिन बेटे के एक जवाब से बन गए कॉमेडी किंग, जानिए क्या थी वजह?

कादर खान को विलेन की किरदार में भी बड़ी सफलता हासिल हुई लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपना कैरेक्टर ही बदल डाला

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने बतौर विलेन अपने करियर की शुरुआत की लेकिन आगे चलकर इन्हें हीरो के रूप में बड़ी सफलता हाथ लगी। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर विनोद खन्ना जैसे बड़े अभिनेताओं का नाम शामिल है। लेकिन एक ऐसा अभिनेता जो विलन तो बना लेकिन कॉमेडी के माध्यम से उन्हें इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हाथ लगी। तो चलिए जानते हैं इस एक्टर के बारे में

गोविंदा संग हिट रही जोड़ी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता कादर खान के बारे में। कादर खान ने बतौर विलेन अपने करियर की शुरुआत की थी। दिलचस्प बात यह है कि कादर खान को विलेन के किरदार में भी बड़ी सफलता हासिल हुई, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपना कैरेक्टर ही बदल डाला, फिर कॉमेडी अंदाज से लोगों को खूब हंसाया और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण थे अभिनेता के बेटे सरफराज। इस बात खुलासा खुद कादर खान ने किया था।

वह ‘जीना इसी का नाम है’ शो में आए थे जहां पर उन्होंने कहा था कि, “मेरा बड़ा बेटा सरफराज थोड़ा गुस्से वाला रहा है। वो बचपन से में जब स्कूल से लौटता तो अक्सर लुटा-पुटा होता क्योंकि उसका झगड़ा किसी ना किसी से हुआ होता था। मैं पूछता था क्या हुआ क्यों इतना लड़ते हो सबसे। वो पहले तो कुछ नहीं बोलता था लेकिन बाद में गुस्से में बोला कि सभी मुझे गुंडे का बेटा बोलते हैं।”

इसके आगे अभिनेता ने बताया था कि, “कहते हैं तुम्हारा बाप हीरो से पिटता है और मेरे साथ आपका मजाक बनाते हैं। ये बात मेरे मन में अंदर तक बैठ गई और मैंने 90’s में ही फैसला लिया कि अब ऐसी कोई फिल्म नहीं करूंगा जिससे मेरे बच्चों को परेशानी हो। इसके बाद मैंने कॉमेडियन के तौर पर एक्टिंग शुरू की और अल्लाह का शुक्र है कि लोगों ने मुझे उस किरदार में भी ढेर सारा प्यार दिया।”

300 फिल्मों में आए नजर
बता दे कादर खान ने अपने करियर में ‘जुदाई’, ‘राजा बाबू’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘आंटी नंबर वन’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘नसीब’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह अपने करियर में करीब 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे और उन्होंने 270 से ज्यादा फिल्म के डायलॉग भी लिखे थे।

ये भी पढ़ें: कभी बॉलीवुड के थे ‘हीरो No.1’, फिर कैसे डूब गया Govinda का करियर? प्रोड्यूसर ने बताई अभिनेता की सच्चाई!

Latest Posts

spot_img

you may like