‘डांडिया क्वीन’ के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होने साल 1998 में अपने करियर की शुरुआत की और वह अभी तक दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वह गुजराती संगीत की पारंपरिक शैली पर गाना गाने के लिए जानी जाती है। ‘याद पिया के आने लगी’ से ‘चूड़ी जो खनके हाथों में’ जैसे गानों से अपनी पहचान हासिल करने वाली फाल्गुनी आज भी कुंवारी है। अब ऐसे में पहली बार सिंगर ने इस पर अपना बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर सिंगर ने क्या कहा?
शादी को लेकर क्या बोली सिंगर?
दरअसल, फाल्गुनी पाठक हाल ही में पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के पॉडकास्ट पर पहुंची थी जहां पर उनसे शादी के बारे में सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “मेरे लिए म्यूजिक बहुत जरूरी है। मैं आजतक म्यूजिक के अलावा कुछ सोच ही नहीं पाई। मैं बहुत ज्यादा संगीत से जुड़ी हूं। मैं बचपन से ही म्यूजिक के साथ जुड़ी हूं और आगे भी जुड़ी रहूंगी। बाकी मेरा ख्याल रखने के लिए मेरे पैंरट्स हैं और मैं खुद हूं।” आगे सिंगर ने कहा कि, “मुझे संगीत से इतना प्यार कि कभी किसी दूसरे के बारे में सोचने का मौका ही नहीं मिला। ये ही वजह कि मैं आजतक सिंगल हूं।”
डेब्यू सॉन्ग से पॉपुलर हुई थीं फाल्गुनी
साल 1998 में सिंगर ने अपना पहला एल्बम सॉन्ग ‘याद पिया की आने लगी’ निकाला था। इस गाने से उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने अब तक ‘मैंने पायल है छनकाई, ओ पिया’, ‘लिख के मेहंदी से सजना का नाम’ जैसे हिट एल्बम सॉन्ग गाए जिन्हे लोगों का खूब प्यार मिला। सिंगर ने बताया था कि, “बचपन से ही उन्हें गाना गाने का शौक था। अपना पहला स्टेज शो उन्होंने 9 साल की उम्र में किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपना पहला गाना 10 साल की उम्र में रिकॉर्ड किया था।”

