आपको याद है Salman की ये हीरोइन? ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी बनकर रह गई पहचान, जानें अब क्या करती है?

स्नेहा को आखरी बार फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में देखा गया था, उनकी यह फिल्म अभी कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘दबंग स्टार’ कहे जाने वाले सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए मशहूर है। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जिनका करियर बनाने में सलमान खान का हाथ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई अभिनेत्री को इंडस्ट्री में लॉन्च भी किया है जिसमें जरीन खान से लेकर पापुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम शामिल है। इन सब के बीच में मशहूर एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को भी वही लेकर आए थे। स्नेहा को इंडस्ट्री की दूसरी ऐश्वर्या राय कहा जाता था क्योंकि काफी हद तक स्नेहा का चेहरा ऐश्वर्या से मिलता था। हालांकि कुछ फिल्मों में काम करने के बाद स्नेहा इंडस्ट्री से दूर हो गई। तो चलिए जानते हैं आखिर स्नेहा उल्लाल क्या कर रही है और कहां है?

सलमान खान संग हुआ डेब्यू
बता दें, स्नेहा उल्लाल ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘लकी नो टाइम पर लव’ के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस दौरान वह 18 साल की थी और उन्होंने सलमान खान के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया। सलमान खान के साथ करियर शुरु हुआ तो जाहिर सी बात है एक्ट्रेस के खूब चर्चे हुए। खासकर उनके लुक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। वो इसलिए क्योंकि स्नेहा उल्लाल का चेहरा काफी हद ऐश्वर्या राय जैसा था। यही वजह थी कि एक्ट्रेस रात-रात सुर्खियों में आ गई। इसके बाद स्नेहा ने सोहेल खान के साथ फिल्म ‘आर्यन’ में काम किया जिसमें भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। लेकिन गिनी चुनी फिल्मों में काम करने के बाद स्नेहा एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई।

क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री?
इसके पीछे का कारण जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि,”मुझे ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ हुआ था। यह एक ब्लड से जुड़ी बीमारी है, जहां मेरा इम्यून सिस्टम मुझे अस्वस्थ रखता है। इसलिए मेरा शरीर इतना कमजोर हो जाएगा कि मैं 30 से 40 मिनट से अधिक समय तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं रह पाऊंगी। फिल्मों की शूटिंग के कारण यह बदतर हो गया। एक हद तक, मेरे पास वह करने की ताकत नहीं थी जो एक एक्ट्रेस से उम्मीद की जाती है – इधर-उधर भागना, शूटिंग के दौरान लगातार नाचना आदि। तभी मैं मुझे रुकना पड़ा और अपनी दवाएं शुरू करनी पड़ी, क्योंकि फ़िल्में करने और फिर हर दूसरे दिन बीमार पड़ने का कोई मतलब नहीं था।”

ऐश्वर्या कहे जाने पर हुए नुकसान
बता दे, इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद स्नेहा की तुलना जब ऐश्वर्या राय से की गई तो वह काफी नाराज हो जाती थी। दरअसल एक्ट्रेस का मानना था कि उनकी पहचान केवल ऐश्वर्या की हमशक्ल बनकर रह गई बल्कि उनकी खुद की भी अपनी एक पहचान थी। बता दे स्नेहा ने बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि वहां पर भी उनकी कोई खास फिल्में चली नहीं। बता दे स्नेहा को आखरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ में देखा गया था उनकी यह फिल्म अभी कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

इन दोनों एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर अपनी निजी जिंदगी को खूब इंजॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर स्नेहा अक्सर खूबसूरत तस्वीर और वीडियो साझा करती रहती है। वही उनके फैंस भी उनके साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट और काम को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं।

ये भी पढ़ें: 2 बच्चों के बाप होते हुए भी कैसे Kiran Rao के इश्क में पड़ गए थे Aamir Khan? किरण को देखते ही भूल गए थे पहली पत्नी!

Latest Posts

spot_img

you may like