अब कहां है ‘लगान’ में Aamir की हीरोइन बनी ये हसीना? ब्लॉकबस्टर रहा था डेब्यू, लेकिन अंत में मिला फ्लॉप का टैग!

इस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। जी हां.. 17 साल की उम्र में उन्होंने सबसे पहले टीवी शोज में काम किया फिर फिल्मों की तरफ रुख किया।

एक्टिंग की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत में तो जोरदार सफलता हासिल की, लेकिन धीरे-धीरे फिर इनका करियर ढलान की ओर चला गया। कई तो ऐसी है जिन्होंने फ्लॉप होने के बाद इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने आमिर खान, संजय दत्त जैसे टॉप अभिनेता के साथ काम किया लेकिन फिर इन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया। तो चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में…

टीवी से की थी एक्टिंग की शुरुआत
वैसे तस्वीर देखकर आप तबाक से इस हीरोइन को पहचान गए होंगे। इस हीरोइन ने मशहूर अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और पहली फिल्म से यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जी हां.. इस फिल्म से अभिनेत्री को खूब सफलता हासिल हुई और अभिनेत्री का नाम है ‘ग्रेसी सिंह’। ग्रेसी सिंह को आमिर खान के साथ खूब पसंद किया गया। वहीं उन्हें गांव की छोरी यानी ‘गोरी’ ‘के किरदार में भी खूब पसंद किया गया। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। 17 साल की उम्र में उन्होंने सबसे पहले टीवी शोज में काम किया फिर फिल्मों की तरफ रुख किया।

इन फिल्मों में आईं नजर
ग्रेसी सिंह को सबसे पहले यूं तो फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ में देखा गया था लेकिन इससे उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। इसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था। इसके बाद उन्होंने बतौर हीरोइन आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ से डेब्यू किया और यह साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसके बाद ग्रेसी सिंह को संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में काम करने का मौका मिला और यह भी उस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। ऐसे में ग्रेसी सिंह के करियर में चार चांद लग गए।

ऐसा रहा एक्ट्रेस के कमबैक
इसके बाद ग्रेसी सिंह ने ‘वजह’, ‘शर्त’, ‘मुस्कान’ और ‘यही जिंदगी है’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन यह सारी की सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने केआरके की फिल्म ‘देशद्रोही’में काम किया लेकिन यह फिल्म भी बुरी तरह पिट गई। इसके बाद ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड दुनिया को अलविदा कह दिया। फिर साल 2015 में उन्होंने एक बार फिर से वापसी की लेकिन इस बार वह टीवी की दुनिया में आई। उन्होंने टीवी के पॉपुलर शो ‘जय संतोषी मां’ में काम किया जिसमें वह संतोषी मां के किरदार में नजर आई। इस शो से ग्रेसी सिंह को फिर से एक्टिंग की दुनिया में पहचान मिल गई।

ये भी पढ़ें: रिलीज हुई Aamir Khan के बेटे Junaid Khan की विवादित फिल्म ‘महाराज’, इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें

Latest Posts

spot_img

you may like