ख़ूबसूरती में ऐश्वर्या को टक्कर देती थी ये हसीना, पहली ही फिल्म से बनी सुपरस्टार, फिर एक अफवाह ने बर्बाद कर दिया करियर!

प्रिया ने यूं तो मलयालम, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, पंजाबी और हिंदी समेत कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म 'सिर्फ तुम' के लिए उन्हें आज भी जाना जाता है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से सफलता हासिल कर ली, लेकिन फिर यह अचानक ही इंडस्ट्री से रातों-रात गायब हो गई जिसके बाद फैंस भी उनकी एक झलक देखने के लिए तरस गए। इनमें से एक पापुलर एक्ट्रेस जिन्होंने शाहरुख खान जैसे टॉप अभिनेता के साथ काम किया और उनकी खूबसूरती की खूब चर्चा हुई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखते ही इन्हें खूब लाइमलाइट मिली, लेकिन फिर अचानक इंडस्ट्री से दूर हो गई और फिर उनके बारे में एक ऐसी अफवाह उड़ी जिसके बाद इनका कैरियर हमेशा के लिए बर्बाद हो गया। तो चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में…

फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल थीं एक्ट्रेस
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 90s की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री प्रिया गिल के बारे में। प्रिया गिल अपनी खूबसूरती में इतने आगे थी कि ऐश्वर्या प्रीति जिंटा जैसी बड़ी-बड़ी अभिनेत्री को वह टक्कर देती थी। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते थे। जब प्रिया गिल ने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनकी खूबसूरती पर हीरो के साथ-साथ बड़े-बड़े डायरेक्टर भी फ़िदा थे।

खास बात यह है कि प्रिया गिल और ऐश्वर्या ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की लेकिन जह प्रिया जल्द ही इंडस्ट्री से दूर हो गई तो वहीं ऐश्वर्या टॉप एक्ट्रेस बनकर उभरी। बता दे प्रिया गिल ने साल 1995 में ‘फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस इंटरनेशनल में भारत को रिप्रेजेंट भी किया इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

अब कहाँ है एक्ट्रेस?
प्रिया ने यूं तो मलयालम, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, पंजाबी और हिंदी समेत कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म ‘सिर्फ तुम’ के लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। इस फिल्म में वह संजय कपूर और सुष्मिता सेन के साथ नजर आई थी और यह फिल्म में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख़ के अपोजिट फिल्म जोश में काम किया। इस फिल्म में ऐश्वर्य ने भी काम किया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद प्रिया गिल अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गई जिसके बाद उनके फैंस भी परेशान हो गए। इतना ही नहीं बल्कि प्रिया गिल को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आने लगी।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाने लगा कि प्रिया गिल दिवालिया हो गई है जिसकी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. तो कइयों यह तक कह दिया कि वह अपनी अंतिम सांस से गिन रही है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। प्रिया ने अफवाह उड़ने के बाद यह खुलासा किया था कि, वह भारत से दूर डेनमार्क में बस गई है और खुशहाल जीवन जी रही है। बता दें, एक्ट्रेस को बॉलीवुड छोड़े हुए 18 साल से ज्यादा हो गया।

ये भी पढ़ें: पर्पल लिपस्टिक से फ्लोरल ड्रेस तक, जब-जब अपने बेबाक लुक से Cannes Film Festival में छाईं Aishwarya!

Latest Posts

spot_img

you may like