इन दिनों बिग बॉस ओटीटी-3 दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जहां शो में कई कंटेस्टेंट बेहतरीन तरीके से गेम खेल रहे हैं तो कई इससे बाहर भी आ चुके हैं। इससे पहले भी बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट ने भाग लिया था जिन्हें अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल हुई थी, लेकिन घर से बाहर आते ही कोई गुमनामी की जिंदगी जी रहा है तो कोई काम के लिए दर-दर भटक रहा है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो बिग बॉस से आने के बाद किसी अन्य शो में नहीं दिखाई दिए।
शिल्पा शिंदे
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का। ‘भाभी जी घर पर है’ के माध्यम से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस-11’ की ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन इसके बाद से शिल्पा शिंदे का कोई नाम नहीं। वह काफी लंबे समय से गुमनाम है और अच्छे काम की तलाश में भी है।
उर्वशी ढोलकिया
दूसरा नाम है मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया का। कोमोलिका के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी ‘बिग बॉस-6’ में पार्टिसिपेट किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका स्टारडम खत्म होने लगा है। रिपोर्ट की माने तो उर्वशी लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर है।
दीपिका कक्कड़
पापुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का भी कुछ ऐसा ही हाल है। दीपिका कक्कड़ ने ‘बिग बॉस-12’ का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई खास काम नहीं मिल पाया और इन दिनों वह मदरहुड एंजॉय कर रही है।
अस्मित पटेल
इसके अलावा अमीषा पटेल के भाई अस्मित पटेल ने भी बिग बॉस के माध्यम से खूब लाइमलाइट लूटी थी। वह वीना मलिक के साथ उनका अफेयर काफी सुर्खियों में रहा लेकिन फिर भी बिग बॉस से बाहर आने के बाद ही उनका स्टारडम खत्म हो गया।
मनीषा लांबा
मनीषा लांबा को भी बिग बॉस के माध्यम से अच्छी सफलता हासिल हुई थी लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्हें भी कोई काम नहीं मिला और फिर वह धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया से गायब हो गई
तनीषा मुखर्जी
इसके अलावा पापुलर एक्ट्रेस काजल की बहन तनीषा मुखर्जी भी बिग बॉस के माध्यम से थोड़ी लाइमलाइट में आ गई थी। इतना ही नहीं बल्कि वह बिग बॉस-7 की फर्स्ट रनर अप भी रही थी लेकिन शो से निकलने के बाद तनीषा को कोई काम नहीं मिल पाया।

