जब Zeenat Aman ने Kapil Sharma को सिखाई तहजीब, कपिल बोले मुझे उस दिन पता चला कि ऐसे नहीं करते हैं

When Zeenat Aman taught manners to Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जोकि अपनी कॉमेडी और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। कपिल जोकि जब मशहूर नहीं थे, तब उन्हें जीनत अमान ने एक स्टार के साथ कैसे पेश आते हैं, इसका सबक सिखाया था। जीनत अमान ने कपिल को बताया था कि कैसे एक स्टार के साथ तस्वीर ली जाती हैं। 

इस बात का खुलासा कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो में जीनत अमान के सामने किया था। कपिल ने बताया था कि वे एक दिल्ली की एक शादी में अपने दोस्त के साथ गए हुए थे। उस शादी में जीनत अमान भी पहुंची हुई थी। कपिल शर्मा प्लेट लिए हुए खाना खा रहे थे, तभी अचानक उन्होंने देखा की जीनत अमान भी हैं। जीनत के साथ कई लोग फोटो ले रहे थे। 

कपिल शर्मा भी खाती हुई प्लेट अपने साथ लेकर जीनत के पास फोटो खींचवाने चले गए। कपिल हाथ में प्लेट लिए हुए जीनत के पास खड़े हो गए, जब जीनत ने देखा कि कपिल के हाथ में प्लेट हैं, तो उन्होंने कपिल को डांटते हुए कहा कि प्लेट को वहां रखों और फोटो खींचवाओ।  कपिल को भी बहुत बेइज्जती महसूस हुई है, लेकिन कपिल ने उस दिन सीखा कि कभी भी खाते हुए किसी स्टार या किसी बड़े व्यक्ति के साथ फोटो नहीं लेते हैं।

कपिल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर काफी प्रोत्साहन मिला। इस फिल्म को कई बड़े-बड़े फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इस फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म देश के डिलीवरी ब्वॉज पर आधारित थी। इस फिल्म में कपिल के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी। अनुराग कश्यप से लेकर साउथ के सुपरस्टार चियान विक्राम ने भी कपिल की एक्टिंग की तारीफ की थी। कपिल अब कुछ और बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Naam में Sanjay Dutt और Guide में Dev Anand  समेत इन एक्टर्स ने दिए बॉलीवुड में बेस्ट डेथ सीन

Latest Posts

spot_img

you may like