जब 500 रेत माफियाओं से घिर गए थे Vicky Kaushal, फिर इस तरह जान बचाकर भागे थे एक्टर!

'बेड न्यूज़' 19 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। इसमें विकी कौशल के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है तो एमी विर्क और तृप्ति डिमरी को भी प्यार मिल रहा है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेड न्यूज़’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी मुख्य किरदार में है। फिल्म सक्सेस की तरफ पहुंच रही है और अब तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल ने एक घटना का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि, वह एक ऐसी मुसीबत में फंस गए थे जिसके बाद वह पीटते-पीटते बचे। तो चलिए जानते हैं अभिनेता से जुड़ा पूरा मामला क्या है?

500 लोगों से हुआ था विक्की का सामना
दरअसल, बात साल 2012 की है जब विक्की कौशल ने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा की फिल्म में जो रेत माफिया का सीन दिखाया गया था वह असल में रियल था। इसी बीच करीब 500 लोग उन्हें पीटने के लिए आ गए थे।

एक्टर ने अपने बयान में कहा कि, “फिल्म में जो कोयला तस्करी दिखाई गई थी वह रियल थी। हमने इसे शूट किया। एक घटना तब घटी जब हम अवैध रेत खनन के सीन को कैप्चर करने गए थे। मैं हैरान था क्योंकि पहली बार मुझे एहसास हुआ कि यह सब इतना खुलेआम होता है कि आपको लगेगा ही नहीं कि यह रियल तस्करी हो रही है। आपको लगेगा कि यह ठीक से चलने वाला बिजनेस है क्योंकि वहां सिर्फ दो ट्रक नहीं खड़े थे, 500 ट्रक खड़े थे।”

आगे अभिनेता ने कहा कि, “कैमरा अटेंडेंट एक बुजुर्ग आदमी था, लगभग 50 से ज्यादा की उनकी उम्र होगी। उस आदमी ने यूनिट को फोन करके कहा कि कैमरा समय पर नहीं आएगा क्योंकि हम यहां एक सिचुएशन में फंस गए हैं। फोन पर उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद व्यक्ति को लगा कि वह किसी प्रभावशाली व्यक्ति को फोन कर रहा है। उस आदमी ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा, उससे कैमरा छीन लिया और हमें धमकी दी कि वे कैमरा तोड़ देंगे। हम दोनों की पिटाई होने वाली थी, लेकिन हम किसी तरह बच निकले।”

फैंस को पसंद आ रही बेड न्यूज
बता दे फिल्म बेड न्यूज़ 19 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। इसमें विकी कौशल के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है तो एमी विर्क और तृप्ति डिमरी को भी प्यार मिल रहा है। इससे पहले विक्की कौशल ‘गोविंदा मेरा नाम’ और ‘उरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: पति Vicky से कई गुना अमीर हैं Katrina Kaif, फिल्मों के अलावा इस बिजनेस से होती है एक्ट्रेस की करोड़ों की कमाई!

Latest Posts

spot_img

you may like