जब Tabu एक घंटे तक Gulzar के साथ बैठी रही और दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई, तब्बू बोलीं उनके साथ मेरे रिश्ते ने मेरे जीवन पर काफी प्रभाव डाला है

When Tabu Sat With Gulzar For An Hour And There Was No Conversation Between Them: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू जिन्होंने अपने करियर में अबतक एक से एक बढ़िया फिल्मों में काम किया है। तब्बू ने मसाला फिल्मों से लेकर रियलस्टिक फिल्मों में भी काम किया है। तब्बू ने 90s की शुरूआत में हीरोइन के तौर पर अपना करियर शुरू किया है, लेकिन रियलस्टिक फिल्मों में काम करने का उनका दौर फिल्म ‘माचिस’ से हुआ। तब्बू जोकि आज 52 साल की हो गई हैं, उन्होंने हाल ही में बताया है कि कैसे गुलजार साहब ने उन्हें इस माचिस के लिए कस्ट किया था?

तब्बू ने हाल ही में मिड-डे को इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं अक्सर माचिस के लिए गुलज़ार साहब के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताया है क्योंकि यह मेरी सबसे मजबूत यादों में से एक है। मुझे याद है कि मैं उनसे मिलने गई थी, उस वक्त उन्हें सर्दी थी। तो, मैं वहां जाकर बैठ गई, वे भी वहां बैठ गया और हम एक घंटे तक वहीं बैठे रहे। मैं घबरा गई थी और सोच रही थी, ‘वे मुझसे क्या कहेंगे? मैं कैसे जवाब दूंगी?’ मुझे लगता है कि वह कुछ लिख रहे थे और मैं इंतजार करती रही, पूरे एक घंटे तक हमने कुछ भी बात नहीं की।’ एक घंटे के बाद मैंने कहा, ‘अच्छा गुलज़ार साहब में चलती हूं’ और उन्होंने कहा, ‘अच्छा ठीक है ‘ और मैं चली गई। मुझे लगता है कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वे मुझे फिल्म में कास्ट करने वाले हैं। दो-तीन  दिन बाद उन्होंने मुझे दोबारा बुलाया और माचिस की स्क्रिप्ट दी और मुझे पढ़कर सुनाई। तो उन्होंने मेरी पहली मुलाकात में मुझे यह समझने का प्रयास किया था कि मुझे फिल्म में क्या करना है?’’’

तब्बू ने बताया कि ‘माचिस’ की शूटिंग के वक्त ही गुलाजर के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हो गए थे। तब्बू ने कहा कि, ‘’गुलजार साहब के साथ मेरे रिश्ते ने मेरे जीवन में सबसे अधिक प्रभाव डाला है।’’

ये भी पढ़ें: Paresh Rawal ने Hera Pheri 3 पर कहा कि मेरा मानना है कि सीक्वल Lage Raho Munnabhai जैसा होना चाहिए, बोले हेरा फेरी 3 में..

Latest Posts

spot_img

you may like