When SRK told Lillete Dubey he want to be superstar: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान जोकि पिछले 25 सालों से बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं। शाहरुख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थियेटर से की, इसके बाद कई सालों तक टीवी पर भी काम किया और टीवी में अपना जलवा बिखरेने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा। शाहरुख जोकि बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार है, उन्होंने सुपरस्टार बनने की घोषणा बहुत पहले ही कर दी थी। इस बात की घोषणा उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री लिलेट दुबे के सामने की थी। शाहरुख खान जब 18-19 साल के थे, तो उन्होंने लिलेट के सामने ऐसी घोषणा की थी।
लिलेट ने हाल ही में साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में शाहरुख खान के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं शाहरुख खान के साथ एक थियेटर प्रोजेक्ट कर रही थी, उसमें रघुवीर यादव भी थे। शाहरुख जब छोटे थे तब भी वह बेहद आकर्षक थे। वे बहुत उर्जावान और फुर्तीले थे। उनके पास काफी ज्यादा करिश्मा और एनर्जी थी। ऐसा लगाता था कि उन्होंने 50 रेड बुल्स पी रखी हों।’’
आगे लिलेट ने शाहरुख के साथ अपनी एक याद को साझा करते हुए कहा कि, ‘’उस समय, उन्होंने मुझसे जो कहा था उसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं अभिनेता नहीं बनना चाहता, मैं एक स्टार बनने जा रहा हूं, मैं एक रॉक स्टार बनने जा रहा हूं।’ अपने छोटे-छोटे डिंपल वगैरह के साथ, लेकिन उनका यही मतलब था। उसका उस तरह का फोकस था कि वह वैसा ही बनने जा रहा है।’’
लिलेट जोकि शाहरुख खान के साथ थियेटर और खई फिल्मों में भी काम कर चुकी है, उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी बताया है। लिलेट ने कहा कि, “मुझे कहना होगा कि शाहरुख हमेशा बहुत अच्छे हैं। वह जब भी मुझसे मिलते है तो बहुत प्यारा, बहुत स्नेही, बहुत गर्मजोशी भरा, बहुत प्यार करने वाला होता है। मुझे यह कहना होगा।’’
वैसे शाहरुख ने लिलेट को जो कहा कि वो उन्होंने करके भी दिखाया और आज शाहरुख बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।
ये भी पढ़ें: Anil Kapoor ने बताया कि क्यों लगातार फ्लॉप फिल्मों से बॉलीवुड पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है?

