जब SRK ने दिखाया अपना जज्बा इस फिल्म के लिए शाहरुख ने दो दिन तक नहीं पिया था पानी, ताकि शॉट हो सके बेहतर

When SRK did not drink water for two days for this film: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान जोकि अपने जुझारू रवैये के लिए जाने जाते हैं, शाहरुख अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए सारे हदें पार कर देते हैं। शाहरुख ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में अपनी फिल्मों के लिए काफी जोखिम उठाए हैं। एक बार तो शाहरुख ने अपनी फिल्म के एक शॉट के लिए लगातार दो दिनों तक पानी तक नहीं पिया था। इस बात का खुलासा निर्देशक फराह खान ने किया है। 

शाहरुख जिन्होंने फराह खान द्वरा निर्देशित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में काम किया था, तो इस फिल्म में सॉन्ग दर्द-ऐ-डिस्को के लिए शाहरुख ने दो दिनों तक पानी नहीं पिया था ताकि वे अपनी बॉडी को सही तरीके से दिखा सके। फराह ने खान ने भारती टीवी पर इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं फिल्म ‘मैं हूं ना’ में उसका एक  अधनंगा वाला बॉडी शॉट चाहती था लेकिन वो अपनी बॉडी पर काम नहीं कर सके क्योंकि उसकी पीठ में चोट लग गई थी और सर्जरी करानी पड़ी। तो ‘ओम शांति ओम’ के दौरान, उन्होंने (शाहरुख) कहा कि मैंने तुमसे वादा किया था कि जब मैं पहली बार कैमरे पर अपनी शर्ट उतारूंगा, तो यह तुम्हारे लिए करूंगा। उसने दो दिनों तक पानी नहीं पिया क्योंकि इससे ब्लोटिंग हो जाती है। दर्द-ए-डिस्को में वो ठीक से डांस भी नहीं कर पा रहा था क्योंकि उसे बहुत ही ज्यादा क्रैम्प हो रहा था।’’

इसी इंटरव्यू में फराह ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के लिए पहले  ‘डंकी’ जैसा ही प्लॉट लिखा था। लेकिन तब शाहरुख खान ने इस फिल्म को करने को मना कर दिया, परंतु अब शाहरुख ने डंकी जैसी फिल्म कर ली। फराह ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि शाहरुख खान अंदर अभी पुराना वाला जज्बा है। जब फिल्म जवान के सॉन्ग ‘छलया’ लिए फराह को शाहरुख खान को कोरियोग्राफ करना था, तब शाहरुख ने फराह से उन्हें रिर्हसल करने को कहा था। 

ये भी पढ़ें: Farah Khan की इस फिल्म की कहानी बिल्कुल Dunki जैसी थी लेकिन तब SRK ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, बोले थे ‘मैं बहुत बूढ़ा लगूंगा’ 

Latest Posts

spot_img

you may like